फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The country's future will be decided by its citizens, not by infiltrators

देश का भविष्य नागरिक तय करेंगे, घुसपैठिए नहीं : महिपाल ढांडा

Fri, 30 Oct 2026 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
The country's future will be decided by its citizens, not by infiltrators
-शिक्षा मंत्री बोले घुसपैठियों और फर्जी मतदाताओं के नाम हटाने पर कांग्रेस को आपत्ति क्यों
विज्ञापन

-एसआईआर के विरोध को लेकर विपक्ष पर लगाए लोकतंत्र को कमजोर करने के आरोप
-भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पत्रकारों से की बातचीत
-बोले- मतदाता सूची से दोहरी प्रविष्टियों और मृतकों के नाम हटाने की भी हो रही प्रक्रिया
फोटो :: 25
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठियों और फर्जी मतदाताओं के नाम हटाने की बात आते ही कांग्रेस विरोध में उतर आती है। विपक्ष पर गंभीर मुद्दों पर संसद में चर्चा से बचने और सड़कों पर प्रदर्शन करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि देश का भविष्य यहां के नागरिक तय करेंगे, कोई घुसपैठिया नहीं।
वह वीरवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित पत्रकारवार्ता में बोल रहे थे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया देश में समय-समय पर होती रही है, लेकिन अब कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं। उनके अनुसार, चुनाव आयोग मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने के लिए यह प्रक्रिया चला रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस मुद्दे पर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


दोहरी प्रविष्टियों और मृतकों के नाम हटाने की भी प्रक्रिया : ढांडा
शिक्षा मंत्री ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान ऐसे नामों को हटाने की प्रक्रिया भी की जा रही है, जिनकी दो जगहों पर प्रविष्टियां हैं या जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि घुसपैठियों के नाम हटाने की कार्रवाई भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा है। ढांडा ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया में बड़ी संख्या में शिक्षक, विभिन्न राजनीतिक दलों के पंजीकृत सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं। उनके अनुसार, चुनाव आयोग ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं कि किसी भारतीय नागरिक का नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से न हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘देश में सत्ता परिवर्तन चुनाव के जरिये होता है’
महिपाल ढांडा ने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें देश में अराजकता फैलाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत में सत्ता परिवर्तन लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव के माध्यम से होता है और देश की जनता किसी भी तरह की अस्थिरता को स्वीकार नहीं करेगी। विपक्ष की रामलीला मैदान में आयोजित रैली पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष को व्यापारियों और देश के हितों की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को मजबूत करने और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का अभियान जारी रखेगी।


प्रेसवार्ता में भाजपा के कई नेता रहे मौजूद
प्रेसवार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली, विधायक निखिल मदान, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जिला महामंत्री नीरज, मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, आजाद नेहरा, अतुल जैन, भारत मल्होत्रा, त्रिभुवन कौशिक, अजय और रेनू शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed