{"_id":"6ae3b05339dd88ac1e028b65","slug":"farmers-will-benefit-from-an-increase-in-the-price-of-sugarcane-sonipat-news-c-197-1-snp1017-163163-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने का भाव बढ़ने से किसानों को होगा फायदा : डॉ. अरविंद शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने का भाव बढ़ने से किसानों को होगा फायदा : डॉ. अरविंद शर्मा
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा पर सीएम का जताया आभार
फोटो 31
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। सहकारिता, कारागार, पर्यटन, निर्वाचन एवं विरासत मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सीएम नायब सैनी ने आगामी दो वर्षों में गन्ने का भाव बढ़ाने की घोषणा की है। गन्ने का भाव बढ़ने से किसानों को फायदा होगा। किसान भी गन्ने की खेती के प्रति आकर्षित होंगे, जिससे सहकारी चीनी मिलों को पर्याप्त मात्रा में गन्ना उपलब्ध हो सकेगा।
मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि वर्ष 2026-27 के पेराई सत्र में गन्ने का भाव 415 रुपये से बढ़ाकर 430 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा। वहीं, वर्ष 2027-28 के पेराई सत्र में गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा की गई है। इस प्रकार दो वर्षों में गन्ने के भाव में कुल 35 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि इस वृद्धि से किसानों की प्रति एकड़ आय में प्रत्येक सीजन 10 हजार से 11500 रुपये तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। लाभकारी मूल्य मिलने से किसानों का गन्ने की खेती के प्रति रुझान बढ़ेगा और चीनी मिलों की जरूरतें भी पूरी होंगी। सहकारिता मंत्री डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार सहकारी चीनी मिलों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिलों के आधुनिकीकरण, एथेनॉल प्लांट स्थापित करने, संसाधनों के बेहतर उपयोग और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है। प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।