{"_id":"5ccf3328bdec22077376522b","slug":"171557082920-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा से भ्रष्टाचार तो चौटाला से गुंडागर्दी बढ़ी, दोनों परिवारों से जनता परेशान: अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा से भ्रष्टाचार तो चौटाला से गुंडागर्दी बढ़ी, दोनों परिवारों से जनता परेशान: अमित शाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हरियाणा में लोगों ने पिछले चुनाव तक कभी हुड्डा तो कभी चौटाला की सरकार बनवाई। जहां हुड्डा से भ्रष्टाचार बढ़ा है, वहीं चौटाला से गुंडागर्दी बढ़ी है। इस तरह दोनों परिवारों से प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी है। शाह ने पूर्व सीएम भजनलाल तक को निशाने पर लेते हुए कहा कि भजनलाल के समय से हरियाणा बदनाम होना शुरू हो गया था और हुड्डा के समय तक बदनाम रहा। अब भाजपा ने प्रदेश को ईमानदार व स्वच्छ छवि वाला सीएम मनोहर लाल दिया है।
सोनीपत के सेक्टर 15 में भाजपा प्रत्याशी सांसद रमेश कौशिक के लिए चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निशाने पर पूरी तरह से हुड्डा व चौटाला के परिवार रहे। अमित शाह ने कहा कि हरियाणा में हमेशा से परिवारवाद हावी रहा है। यहां दादा पहले खुद राजनीति करता है और उसके बाद पोते तक राजनीति में उतरते हैं जो किसी को आगे नहीं आने देते हैं। चौटाला परिवार को निशाने पर लेते हुए कहा कि वहां राजनीतिक विरासत के लिए झगड़े होते हैं और अब भी झगड़ा चल रहा है। अमित शाह ने हुड्डा पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकार में दामाद, दरबारी, डीलर का 3डी सिस्टम चलने से भ्रष्टाचार हावी रहा है। लेकिन अब भ्रष्टाचार व परिवारवाद को पूरी तरह से खत्म कर देंगे। शाह ने कहा कि हरियाणा को बर्बाद करने वाला एक नेता जेल के अंदर है तो दूसरा बेल पर चल रहा है। अमित शाह ने विपक्षियों पर हमला बोलने के साथ ही सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं, जिनमें उज्लवला योजना, आयुष्मान योजना, बिजली, गरीबों को आवास, केजीपी, केएमपी, रेल कोच फैक्टरी समेत नेशनल हाईवे भी गिनाए। 22 जिलों में समान विकास कराए जाने का दावा भी किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रत्याशी रमेश कौशिक को जिताने का आह्वान किया।
कांग्रेस ने प्रदेश को 22 हजार 914 करोड़, भाजपा ने दिया पांच गुुणा ज्यादा
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा में विकास कार्यों के लिए आजतक 22 हजार 914 करोड़ रुपये दिए हैं, जबकि पिछले पांच साल में पीएम नरेंद्र मोदी ने 1 लाख 17 हजार 28 करोड़ रुपए की राशि प्रदेश में विकास कार्यों पर खर्च की है। कहा कि केएमपी-केजीपी का निर्माण कराया, सोनीपत-गोहाना-जींद रेलवे लाइन का निर्माण, सोनीपत लोकसभा में 9 राष्ट्रीय राजमार्गों को मंजूर कराया, फसल बीमा योजना के तहत किसानों में 134 करोड़ रुपये मुआवजा दिया, बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में मेगा फूड पार्क, खरखौदा आईएमटी में फुटवियर पार्क बनाने की योजना तैयार की गई हैं।
विज्ञापन
सांसद भले ही कद में छोटा, मंत्रियों का सिर खाकर करा लेता है काम
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि वह चुनाव प्रचार के लिए देश के हर हिस्से में गए। सोनीपत 287वां लोकसभा क्षेत्र है, जहां वह अब आए हैं। हर जगह भोजन व वेशभूषा अलग-अलग दिखे, लेकिन नारा एक ही मोदी-मोदी का सुनाई दिया। अमित शाह ने सांसद के लिए वोट की अपील करते हुए कहा कि यह प्रत्याशी रमेश कौशिक कद में छोटा दिखता है, लेकिन यह सांसद बनने के बाद अपने क्षेत्र में काम कराने के लिए मंत्रियों के सिर खाकर रखता है। जबतक काम नहीं होता है तो यह मंत्रियों के पीछे लगा रहता है और इस तरह ही सोनीपत में 9 नेशनल हाईवे मंजूर करा लिए हैं। इसके अलावा भी मंत्रियों से काफी ऐसे काम करा लिए जो पहले की सरकारों में नहीं हो सके।