{"_id":"5b280bfb4f1c1bac6e8b88f8","slug":"171529351163-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज मंडी में योग रिहर्सल आज, 21 को मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज मंडी में योग रिहर्सल आज, 21 को मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनाज मंडी में योग रिहर्सल आज, 21 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। एसडीएम सुरेंद्रपाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत 19 जून को योगाभ्यास की रिहर्सल नई अनाज मंडी में प्रात: 6 बजे की जाएगी। इसके उपरांत 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। पायलट रिहर्सल और योग दिवस में जन-जन को भागीदारी करनी चाहिए। योग दिवस की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने अपने कार्यालय में बैठक ली।
रिहर्सल में उपमंडल के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक व गैर-शिक्षण कर्मचारी हिस्सा लेंगेे। जनता भी इसमें हिस्सा ले सकता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। उन्होंने पायलट रिहर्सल और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए पेयजल, योगासन करने की व्यवस्था, सिक्योरिटी, मोबाइल शौचालय, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, रिफ्रेशमेंट आदि की व्यवस्थाएं करने के विशेष निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, व्यापारिक आदि संगठनों का आह्वान किया कि वे योग कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक हिस्सा लें। इस दौरान नायब तहसीलदार देशराज कंबोज, योग दिवस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. रजनीश वर्मा व डा. बलविंद्र सिंह, बीडीपीओ जगबीर दलाल, नपा सचिव रमेशलाल बतरा, बीईओ उर्मिल ग्रेवाल आदि मौजूद रहे।