फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सोनीपत : सौतेली मां को प्रेमी संग देखा तो कर दी थी बेटी की हत्या, मां व प्रेमी को उम्रकैद

सोनीपत : सौतेली मां को प्रेमी संग देखा तो कर दी थी बेटी की हत्या, मां व प्रेमी को उम्रकैद

Wed, 28 Feb 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत : सौतेली मां को प्रेमी संग देखा तो कर दी थी बेटी की हत्या, मां व प्रेमी को उम्रकैद
सौतेली मां को प्रेमी संग देखा तो कर दी थी बेटी की हत्या, मां व प्रेमी को उम्रकैद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनीता ग्रोवर की अदालत ने मासूम बच्ची की हत्या करने के मामले में सुनवाई करते हुए दोष साबित होने पर सौतेली मां व उसके प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषियों पर 20-20 हजार रुपये जुर्माना भी किया गया है।
मूलरूप से यूपी के जिला शामली के गांव इस्सीपुर निवासी रविंद्र ने 27 अप्रैल, 2016 को सिविल लाइन थाना में अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था। रविंद्र ने बताया था कि वह फिलहाल सेक्टर-12 में रहता है। उसकी 10 वर्षीय बेटी अचानक लापता हो गई। उसे उसकी पत्नी सुनीता अपने साथ लेकर आईक्रीम खिलाने गई थी। जिस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो एक सीसीटीवी फुटेज में सुनीता अपनी सौतेली बेटी तनु को लेकर जाती दिखाई दी। जिस पर पुलिस ने शक के आधार पर सुनीता को गिरफ्तार कर लिया था। जिससे पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया था कि तनु को उसके प्रेमी यूपी के गाजियाबाद के गांव कुशलिया निवासी अतीकू रहमान ने मार दिया है। सुनीता ने बताया था कि अतीकूरहमान से उसके प्रेम संबंध बन गए थे। उसे व अतीकूरहमान को तनु ने देख लिया था। जिस पर पकड़े जाने के भय से उसने अपने प्रेमी के साथ अपनी बेटी को भेज दिया था। आरोपी ने मुरादाबाद के पास गंग नहर में उसे फेंक दिया था। पुलिस ने शव का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में सुनवाई करते हुए एएसजे सुनीता ग्रोवर की अदालत ने सुनीता व अतीकूरहमान को दोषी करार दिया। उन्हें भादसं की धारा 302 में उम्रकैद व 10 हजार रुपये जुर्माना, 201 में सात साल कैद व पांच हजार रुपये व 365 में सात साल कैद व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर तीन माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।

सीसीटीवी फुटेज बना सजा का आधार
घटना में पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज सजा का आधार बनी। सुनीता ने बताया था कि वह बेटी को आइसक्रीम खिलाने लाई थी। जिसके बाद वह लापता हो गई। जबकि फुटेज में वह अपनी बेटी को लेकर जाती थी। जिसके बाद ही पुलिस ने पूछताछ की मामले का पटाक्षेप किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed