{"_id":"59764bf24f1c1b9c328b477d","slug":"171500924914-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 हजार रुपये में दोस्त ने दिया था पत्नी को मारने में साथ, दोस्त भी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 हजार रुपये में दोस्त ने दिया था पत्नी को मारने में साथ, दोस्त भी काबू
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
शहर के गढ़ी ब्राह्मणान में महिला की हत्या के मामले से पर्दा उठाने के बाद पुलिस ने एक और खुलासा किया है। महिला के पति ने वारदात को अपने दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया था। इसकी एवज में आरोपी ने अपने दोस्त से 40 हजार रुपये में सौदा किया था। पुलिस ने इस मामले में पहले गिरफ्तार महिला के पति बागपत के गांव कुताना निवासी सुनील के बाद अब उसके साथी बागपत के गांव दाहा निवासी जसबीर को गिरफ्तार कर लिया है। जसबीर भी फिलहाल गढ़ी ब्राह्मणान में ही किराए पर रहता है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त रस्सी को बरामद कर लिया है। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विदित रहे कि 15 जुलाई को कुताना फिलहाल गढ़ी ब्राह्मणान निवासी पिंकी का शव घर के बरामदे में मिला था। मामले में गढ़ी ब्राह्मणान के वीरेंद्र की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस पूछताछ में महिला के पति सुनील ने बताया था कि वह हरिद्वार गया था। इसी दौरान उसे हत्या का पता लगा। उसने पिंकी से प्रेम विवाह कर रखा था। वह उसके गांव की रहने वाली थी। पुलिस ने मामले में शक के आधार पर जब सुनील को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या के राज से पर्दा उठाया। उसने बताया था कि उसी ने पिंकी की हत्या की है। उसके मोबाइल पर किसी के अश्लील संदेश आते थे। इसके चलते उसने हत्या कर दी। रिमांड के दौरान उसने बताया कि हत्या में उसका साथी दाहा का जसबीर भी शामिल था। पुलिस ने जसबीर को भी काबू कर लिया है। उसने भी वारदात में शामिल होने की बात कबूली है। पुलिस ने महिला का गला दबाने में प्रयुक्त रस्सी गांव गढ़ी ब्राह्मणान के पास झाड़ियों से बरामद की है। साथ ही वारदात के समय पहने गए उनके कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
दोस्त को एडवांस दिए 20 हजार
सुनील ने रिमांड में खुलासा किया है कि उसने पिंकी की हत्या कराने के लिए दोस्त जसबीर से 40 हजार रुपये में सौदा किया था। उन्होंने हत्या का षड्यंत्र 7 जुलाई को रचा था। 9 जुलाई को जसबीर को 20 हजार रुपये एडवांस में दिए थे। 14 जुलाई की रात वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सुनील 14 जुलाई को हरिद्वार जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह रात को साढ़े दस बजे अपने साथी जसबीर के कमरे पर गया और उसे अपने घर ले आया। घर पहुंचकर जसबीर ने पिंकी के पैरों पर कपड़ा बांध दिया। बाद में उसके हाथ पकडने के साथ ही उसका मुंह भी बंद कर दिया। इसी दौरान सुनील ने रस्सी से पिंकी का गला दबा दिया।
पत्नी के फोन को किया खुर्द-बुर्द
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह अपनी पत्नी के फोन को घर से उठा ले गया। बाद में पकड़े जाने के भय से उसने फोन को महलाना के पास नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सबूत खुर्द-बुर्द करने का भी केस दर्ज कर लिया है।
वर्जन
हत्या के मामले में महिला के पति का उसके दोस्त ने साथ दिया। उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के मामले में सबूत भी जुटाए गए हैं। पुलिस गहनता से जांच में जुटी है।
-एसआई रवींद्र कुमार, प्रभारी, कोर्ट कॉम्पलेक्स चौकी, सोनीपत।
40 हजार रुपये में दोस्त ने पत्नी को मारने में दिया था साथ, दोस्त भी काबू
-दोस्त ने बांधे थे पैर, पकड़े हाथ और पति ने दबा दिया था गला
-7 जुलाई को रचा षड्यंत्र और 14 जुलाई को दिया वारदात को अंजाम
-वारदात में प्रयुक्त रस्सी गढ़ी ब्राह्मणान से बरामद, पत्नी के मोबाइल को महलाना के पास नहर में फेंका
फोटो : 06 : सोनीपत की कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी पुलिस द्वारा हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ।
--------------------------------