फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   1702 candidates selected for employment in the fair

Sonipat News: मेले में 1702 अभ्यर्थियों का रोजगार के लिए चयन

Sun, 16 Nov 2025 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 16 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
1702 candidates selected for employment in the fair
फोटो 46- सोनीपत के राठधना रोड ​स्थित आईटीआई संस्थान में रोजगार मेले के दौरान औद्योगिक इकाइयों क - फोटो : samvad
सोनीपत। राठधना रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शनिवार को रोजगार मेला लगाया गया। मेले में जिला सहित प्रदेशभर की 157 कंपनियों ने भाग लिया। मेले में प्रदेश के 2 हजार युवाओं ने रोजगार के लिए उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान 1702 को रोजगार के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के तत्वावधान में लगाए गए रोजगार मेले का उद्देश्य प्रशिक्षित युवाओं को उद्योगों से जोड़ते हुए उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना रहा। मुख्य अतिथि के रूप में युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने शिरकत की।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन व विभाग के अतिरिक्त निदेशक संजीव शर्मा मौजूद रहे। अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश भी दिया। राजीव रंजन ने सभी औद्योगिक इकाइयों को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। यह योजना 1 अगस्त 2025 से लागू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने बताया कि रोजगार मेले में करीब 1702 युवाओं का चयन किया गया। हमारा संकल्प है कि जिला के सभी युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाए।

कार्यक्रम में सहायक शिक्षुता सलाहकार इंजीनियर विक्रम सिंह, जिला रोजगार अधिकारी सविता लांबा, प्रधानाचार्य संदीप अहलावत, प्रधानाचार्य अजय खोकर, कार्यालय अधीक्षक हरेंद्र राठी, जिला उद्योग केंद्र से मंजीत दहिया, मेजर संजय श्योराण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed