{"_id":"67214a657cc65eba140b4ae7","slug":"167-complaints-registered-in-a-week-only-67-were-resolved-sonipat-news-c-197-1-snp1003-126919-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एक सप्ताह में 167 शिकायतें दर्ज, 67 का ही हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एक सप्ताह में 167 शिकायतें दर्ज, 67 का ही हुआ समाधान
Wed, 30 Oct 2024 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो 15: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में लगे समाधान शिविर के दौरान शिकायत की सुनवाई करते निगमायुक्
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। शहरी स्थानीय निकाय से संबंधित समस्याओं का समाधान करने के लिए एक सप्ताह से समाधान शिविर लगाए जा रहे है। 22 अक्तूबर से लग रहे शिविरों में अबतक 167 शिकायतें दर्ज की गईं जिनमें महज 67 का समाधान किया जा सका। 97 शिकायतों को समाधान के लिए संबंधित विभागों में भेजा गया। तीन शिकायतों को अस्वीकृत किया गया है।
नगर निगम, गोहाना नगरपरिषद, गन्नौर, खरखौदा व कुंडली नगर पालिका में रोजाना समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। इसके माध्यम से समस्याओं का जल्द समाधान किया जा सके। मंगलवार को लगाए गए शिविर के दौरान 23 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें से गन्नौर नगरपालिका की तरफ से दो शिकायतों का समाधान किया जा सका। बाकी 21 शिकायतों को समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के पास भेजा है। इनमें नगर निगम कार्यालय में 19 शिकायतें प्राप्त हुई, इनमें से किसी भी शिकायत का निपटान नहीं किया जा सका। गन्नौर नगरपालिका में तीन शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया। खरखौदा नगरपालिका में एक शिकायत दर्ज की जा सकी।