फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बोर्ड परीक्षा : राजनीति विज्ञान के पेपर में नकल करते 35 पकड़े

बोर्ड परीक्षा : राजनीति विज्ञान के पेपर में नकल करते 35 पकड़े

Wed, 27 Mar 2019 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा : राजनीति विज्ञान के पेपर में नकल करते 35 पकड़े
राजनीति विज्ञान के पेपर में नकल करते 35 पकड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को नकल रहित कराने के दावे लगातार फेल हो रहे हैं। परीक्षा में नकल के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप लगातार जारी है। प्रशासन व शिक्षा विभाग के नकल रहित परीक्षा के दावों की कलई खुल रही है। मंगलवार को 12वीं कक्षा के राजनीतिक विज्ञान के पेपर में उड़नदस्तों ने नकल करते हुए 35 परीक्षार्थियों को पकड़ा। सोनीपत उपमंडल में सबसे अधिक 30 नकलची पकड़े गए। जबकि खरखौदा में चार और गोहाना में एक नकलची पकड़ा गया।
मंगलवार को जिले में 103 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं कक्षा का राजनीतिक विज्ञान का पेपर लिया गया। पिछली परीक्षाओं की तरह ही इस परीक्षा में भी नकल अपने चरम पर रही। परीक्षा में नकल रोकने के लिए प्रयासरत उड़दनदस्तों की टीम ने 35 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। पकड़े गए सभी परीक्षार्थियों के यूएमसी बनाए गए। इनमें सबसे अधिक यूएमसी डीईओ फ्लाइंग द्वारा बनाई गई। डीईओ फ्लाइंग ने 5 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और 19 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। अधिकारियों की मानें तो प्रशासन और शिक्षा विभाग जिले में नकल रहित परीक्षा को संचालित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। बावजूद इसके नकल के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हालांकि शहरों में स्थापित परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की मौजूदगी से बाहरी हस्तक्षेप कम ही रहा। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति में अभी भी कुछ खास सुधार होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

---
जिले में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान नकल रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्र में बाहरी हस्तक्षेप पर अंकुश लगाया गया है, ग्रामीण क्षेत्र में बाहरी हस्तक्षेप पर लगाम को प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार को 12वीं कक्षा के राजनीतिक विज्ञान के पेपर में 35 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। सभी के यूएमसी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जिले सिंह शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed