फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   प्रदेश की बेटियों को मौका मिलते ही दिखाई अपनी क्षमता : कविता जैन

प्रदेश की बेटियों को मौका मिलते ही दिखाई अपनी क्षमता : कविता जैन

Mon, 18 Mar 2019 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश की बेटियों को मौका मिलते ही दिखाई अपनी क्षमता : कविता जैन
रूबी क्लब ने एंजल्य क्लब को 1-0 से हराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। औद्योगिक क्षेत्र स्थित हाकी ग्राउंड में चल रही हॉकी लीग के फाइनल मुकाबले में रूबी क्लब की टीम ने एंजल्य क्लब को 1-0 से हराया। इसके बाद कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

रविवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित हाकी ग्राउंड में चल रही लीग के फाइनल मुकाबले में रूबी क्लब की टीम ने एंजल्य क्लब को 1-0 से हराया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्तमान में बेटियां खेल, शिक्षा, कारपोरेट, राजनीति समेत हर क्षेत्र में लड़कों के मुकाबले काम कर रही हैं और अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के माध्यम से समाज में एक आंदोलन की नींव रखी गई थी। जिसमें आमजन की भी अच्छी भागीदारी रही। उन्होंने कहा कि पांच साल से अभिभावकों में भी एक जागरूकता आई है और वह बेटियों को बेटों की तरह तरजीह देने लगे हैं। इससे बेटियों के अंदर स्वाभिमान बढ़ा है। बेटियों ने अपनी क्षमता को निखारना शुरू कर दिया। उन्होंने वहां मौजूद अभिभावकों से भी आह्वान किया कि वह बेटियों को अनुकूल माहौल देंगे तो वह निश्चित तौर पर समाज और राष्ट्र स्तर पर परिजनों के मान-सम्मान में वृद्धि करेंगी। इस अवसर पर भारतीय हाकी टीम की पूर्व कप्तान व प्रशिक्षक प्रीतम सिवाच, प्रेमसिंह दहिया, मास्टर नाहर सिंह, महावीर सिंह दहिया, देवेंद्र गुलिया, कुलदीप सिवाच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed