फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   16 buses going on various routes of Uttar Pradesh including Haridwar closed

Sonipat News: हरिद्वार सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न रूटों पर जाने वाली 16 बसें बंद

Thu, 01 Aug 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 01 Aug 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
16 buses going on various routes of Uttar Pradesh including Haridwar closed
सोनीपत। हरिद्वार, गंगोत्री व गोमुख से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए रोडवेज ने हरिद्वार, देहरादून सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न रूट पर जाने वाली बसों का परिचालन बंद कर दिया है। इससे इन रूट पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। वीरवार को बस अड्डे पर हरिद्वार सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न रूट पर जाने वाले यात्रियों की भीड़ रही, लेकिन बस सेवा बंद होने से यात्रियों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शिवरात्रि को लेकर हजारों की संख्या में कांवड़िये उत्तर प्रदेश से होते हुए सोनीपत सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। शिवरात्रि से एक दिन पहले वीरवार को सड़कों पर डाक कांवड़ियों का हुजूम नजर आया। बड़ी संख्या में डाक कांवड़ लेकर आ रहे युवाओं की सुरक्षा और जाम जैसी समस्या को देखते हुए रोडवेज विभाग ने कई रूटों पर बस सेवाएं बंद कर दी हैं। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस सेवाएं बंद की गई हैं। शिवरात्रि के बाद शनिवार से बस सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


गंतव्य तक जाने के लिए निजी वाहनों का लेना पड़ा सहारा
रोडवेज अधिकारियों ने वीरवार को सोनीपत से बड़ौत, मेरठ, बागपत, बृजघाट सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न रूट के साथ ही वाया करनाल से हरिद्वार व देहरादून जाने वाली बसें बंद कर दी हैं। इन रूट पर सोनीपत डिपो से करीब 16 बसों का परिचालन किया जाता था। यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ा। हालांकि अन्य लंबे व लोकल रूटों पर बस सेवाएं सामान्य रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कांवड़ियों की सुरक्षा को जाम की समस्या को देखते हुए हरिद्वार, देहरादून व उत्तर प्रदेश के विभिन्न रूटों पर बस सेवाएं बंद कर दी हैं। शिवरात्रि के बाद शनिवार से सभी बस सेवाएं फिर से बहाल कर दी जाएंगी। अन्य रूटों पर बस सेवाएं सामान्य रहीं। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।
कर्मबीर, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed