फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मिट्टी का ढेर गिरने से दो मजदूर दबे, साथियों से बचाया

मिट्टी का ढेर गिरने से दो मजदूर दबे, साथियों से बचाया

Tue, 02 Jul 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
मिट्टी का ढेर गिरने से दो मजदूर दबे, साथियों से बचाया
सोनीपत। शहर के सेक्टर-15 मार्केट में सीवर लाइन के पाइप दबाने को खोदे गए गड्ढे में काम कर रहे दो मजदूरों पर मिट्टी का ढेर गिर गया। जिससे दोनों मिट्टी में दब गए। अचानक हुए हादसे के बाद हड़कंप मच गया। साथियों को मिट्टी में दबा देख मजदूरों ने आनन-फानन में उन्हें निकाला। हादसे में जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर-15 के पास हुड्डा की तरफ से सीवर लाइन दबाई जा रही है। जिसमें रोहतक के सेक्टर-1 निवासी अमरजीत व गांव मकड़ौली निवासी अनिल भी अन्य मजदूरों के साथ कार्य कर रहे थे। इसी दौरान मिट्टी का ढेर उनके ऊपर गिर गया। जिसके चलते दोनों मिट्टी के नीचे दब गए। काम कर रहे अन्य मजदूर दबने से बच गए। साथी मजदूरों ने उन्हें तुरंत बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। साथ ही मामले की सूचना ठेकेदार को दी। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दे दी। साथी मजदूरों ने मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को मिट्टी से बाहर निकाल लिया। हादसे में उनकी हालत बिगड़ गई। मौके पर पहुंचा ठेकेदार व अन्य दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें उपचार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed