{"_id":"5d069ac28ebc3e431513390e","slug":"15607139106-sonipat-news61","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट डॉक्टर आज हड़ताल पर, सरकारी डॉक्टरों की छुट्टी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट डॉक्टर आज हड़ताल पर, सरकारी डॉक्टरों की छुट्टी रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत/गन्नौर। पश्चिम बंगाल में चिकित्सकों के साथ हुई हिंसक घटनाओं के विरोध में आईएमए के आह्वान पर 17 जून को जिलेभर के करीब 200 प्राइवेट अस्पतालों में हड़ताल रहेगी। जिसके चलते प्राइवेट अस्पतालों में ओपीडी और अन्य सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेगी। प्राइवेट अस्पतालों के चिकित्सकों के हड़ताल पर जाने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसको देखते हुए सिविल सर्जन ने सभी चिकित्सकों को सोमवार को कबीर जयंती पर होने वाली छुट्टी रद्द कर दी गई है। नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ही चिकित्सक ओपीडी लगाएंगे।
पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों से हुई मारपीट का कर रहे हैं विरोध
जिला प्रधान डॉ. वीके गुप्ता व गन्नौर एसोसिएशन के प्रधान डॉ. संजय जैन ने बताया कि पश्चिम बंगाल के एनआरएस मेडिकल कॉलेज में 11 जून को जूनियर डाक्टरों के साथ मारपीट हुई थी। इसके बाद से डाक्टर विरोध जता रहे हैं। चिकित्सकों पर हमला निदंनीय है। पश्चिम बंगाल के चिकित्सकों के समर्थन पर आईएमए से जुड़े चिकित्सकों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
इस पर जिले के सभी प्राइवेट अस्पतालों में ओपीडी व अन्य सेवाएं सोमवार सुबह छह बजे से मंगलवार सुबह छह बजे तक बंद रहेगी। इस पर सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया ने बताया कि प्राइवेट चिकित्सकों के हड़ताल पर जाने से सोमवार को मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। मरीजों की सुविधा के लिए सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ही चिकित्सक ओपीडी लगाएंगे।