फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   जीटी रोड पर 20 जगहों पर जान का खतरा, एनएचएआई नहीं कर रहा काम, ट्रैफिक इंचार्ज ने डीसी को लिखा पत्र

जीटी रोड पर 20 जगहों पर जान का खतरा, एनएचएआई नहीं कर रहा काम, ट्रैफिक इंचार्ज ने डीसी को लिखा पत्र

Sun, 18 Nov 2018 12:59 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर 20 जगहों पर जान का खतरा, एनएचएआई नहीं कर रहा काम, ट्रैफिक इंचार्ज ने डीसी को लिखा पत्र
जीटी रोड पर कुंडली से हल्दाना बॉर्डर तक 20 किलर प्वाइंट, हर माह 25 मौतें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिले की सीमा में कुंडली से हल्दाना बॉर्डर तक गुजर रहे 30 किलोमीटर जीटी रोड क्षेत्र में 20 जगहों पर जान का खतरा है। हादसों को रोकने के लिए एनएचआई कोई पहल नहीं कर रहा है। हाईवे पर प्रतिदिन करीब एक लाख वाहन गुजरते हैं। इतना ही नहीं यहां एक माह में 20 से 25 लोग हादसों में जान गंवा देते हैं। उसके बावजूद हाईवे के चौड़ीकरण काम काफी धीमी गति से किया जा रहा है। जल्द ही सर्दी के मौसम में आसमान में धुंध छाने लगेगी। जिससे हादसों की संभावना बढ़ जाएगी। हाईवे ट्रैफिक पुलिस ने हादसों को लेकर ऐसे 20 संभावित क्षेत्र चिन्हित किए हैं, जहां हादसों की संभावना बहुत अधिक है। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने डीसी को पत्र लिखकर कहा है कि एनएचएआई के अफसर कई मीटिंग के बाद भी काम नहीं कर रहे हैं।
सोनीपत की सीमा में कुंडली से हल्दाना बार्डर तक जीटी रोड गुजरता है। इस क्षेत्र में एनएचएआई की तरफ से सड़क चौड़ीकरण के साथ ही फ्लाईओवर व पुलिया निर्माण का काम किया जा रहा है। वर्तमान में काम की गति काफी धीमी है। ऐसे में जल्द ही सर्दी का मौसम शुरू हो जाएगा। जिसमें वातावरण में धुंध छाने लगेगी। ऐसे में धुंध के चलते हादसों में बढ़ोतरी होने का भय है। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस की तरफ से डीसी विनय सिंह को पत्र भेजा गया है। जिसमें उन्होंने हाईवे पर सड़क, पुलिया और फ्लाईओवर निर्माण का काम तेजी से कराने के लिए निर्देश जारी करने की अपील की है। इससे हादसों में होने वाली जनहानि, जाम व दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन

दुर्घटना संभावित यह 20 स्थान व कारण किए चिन्हित
-टीडीआई सिटी के सामने : होर्डिंग्स व नाले का अधूरा पड़ा काम।
-ड्रेन नंबर आठ का पुल : बिंलकर लाइट व रिफ्लेक्टर टेप का अभाव।
-बहालगढ़ फ्लाईओवर से आगे : बिजली के लगे खंभे बन सकते हैं हादसे का सबब।
-कुमासपुर के पास अमेजन कंपनी के सामने : निर्माणाधीन पुलिया का मंथर निर्माण कार्य।
-कुमासपुर चौक के पास : पुलिया का मंथर निर्माण कार्य।
-नांगल खुर्द चौक : पुलिया का मंथर निर्माण कार्य।
-एल्डिको सिटी मुरथल के सामने : पुलिया का मंथर निर्माण कार्य।
-टीडीआई सिटी मुरथल : पुलिया का मंथर निर्माण कार्य।
-अर्द्धनारीश्वर मंदिर के पास : पुलिया का मंथर निर्माण कार्य।
-श्रीजी ढाबा से सुखदेव ढाबा तक सड़क पर बने गड्ढ़े।
-झिलमिल ढाबे से कुराड़ चौक तक सड़क से ऊपर उठी सीवर लाइन।
-भिगान चौक पर निर्माणाधीन नाले का निर्माण व सड़क पर बने गड्ढे।
-पिपलीखेड़ा मोड़ के पास पुलिया का मंथर गति से निर्माण कार्य।
-अपोलो स्कूल के पास नाले का निर्माण कार्य भी मंथर गति से चल रहा है।
-काली माता मंदिर के पास बड़ी गांव : पुलिया का मंथर निर्माण कार्य।
-गढ़ी कलां के पास : पुलिया व अंडर पास का मंथर निर्माण कार्य।
-भाखरपुर मोड़ के पास सड़क का धीमा निर्माण कार्य।
वर्जन
हाईवे पर धुंध के मौसम में कई दुर्घटना संभावित क्षेत्र हैं। उन्हें चिन्हित किया गया है। यहां हादसों से बचने के लिए किए एनएचएआई को पहल करनी चाहिए। इसे लेकर डीसी विनय सिंह को पत्र लिखा गया है। अगर एनएचएआई सार्थक प्रयास करें तो हादसों को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलवान सिंह, प्रभारी, ट्रैफिक थाना मुरथल।
वर्जन
हाईवे पर हादसों को रोकने के लिए हरसंभव पहल की जाएगी। इसके लिए एनएचएआई के अधिकारियों से लगातार बातचीत की जा रही है। जनहानि व दुर्घटना रोकने के लिए तुरंत पहल करने के निर्देश दिए गए हैं। हादसे रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विनय सिंह, डीसी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed