{"_id":"5be1dfd8bdec2269612acfff","slug":"151541529560-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन से मिलने वाले पैसों से होगा यमुना किनारे गांवों के शिवधाम का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन से मिलने वाले पैसों से होगा यमुना किनारे गांवों के शिवधाम का निर्माण
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन से मिलने वाले पैसों से होगा यमुना किनारे गांवों के शिवधाम का निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। डीसी विनय सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री खनिज कल्याण योजना के तहत यमुना किनारे के साथ लगते गांवों में विकास किया जाएगा। इसके तहत गांवों में बुनियादी सुविधाओं, रास्तों व अन्य कार्यों पर खनन से मिलने वाला पैसा खर्च किया जाएगा। पहले चरण में यमुना किनारे के गांवों के शिवधामों का विकास किया जाएगा।
डीसी विनय सिंह ने बताया कि जिले में यमुना नदी पर 14 खनन क्षेत्र हैं, जिनमें से आठ चालू हैं। मीटिंग में तय किया गया कि योजना के तहत पहले चरण में यमुना किनारे गांवों में शिवधामों का निर्माण किया जाएगा। इनमें खासकर उन स्थानों का चयन होगा, जहां बरसात में पानी भर जाता है व अंतिम संस्कार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान डीडीपीओ नरेंद्र धनखड़, डीईओ जिले सिंह शर्मा, डीएफओ राजेश शर्मा, जिला खनन अधिकारी जगदीश चंद्र, पंचायती राज के एक्सईएन यशवीर सिंह आदि मौजूद रहे।