फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मुरथल में साढ़े 15 एकड़ में होगा अनाज मंडी का निर्माण

मुरथल में साढ़े 15 एकड़ में होगा अनाज मंडी का निर्माण

Wed, 07 Mar 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
मुरथल में साढ़े 15 एकड़ में होगा अनाज मंडी का निर्माण
मुरथल में साढ़े 15 एकड़ में होगा अनाज मंडी का निर्माण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में खुले आसमान के नीचे गेहूं बेचने से किसानों को निजात मिलेगी। अभी तक किसान जमीन पर अनाज डालने को मजबूर है। इस समस्या को लेकर मार्केटिंग बोर्ड की ओर मुरथल गांव में करीब साढ़े 15 एकड़ में अनाज मंडी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए साढ़े छह करोड़ रुपये का टेंडर अलॉट करने के साथ ही निर्माण को लेकर प्रक्रिया तेज कर दी है। मंडी का निर्माण कार्य एक वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा।
राई क्षेत्र में किसानों को रबी सीजन के दौरान गेहूं की फसल बेचने के लिए किसानों को सोनीपत मंडी में आना पड़ता है या फिर राई स्थित राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में अस्थाई खरीद केंद्र बेचने को मजबूर होना पड़ता है। एजुकेशन सिटी में अस्थाई खरीद केंद्र में न तो शेड है और न ही कोई सुविधा। बारिश के दौरान किसानों का गेहूं भीग जाता है। जिसके चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसानों की समस्याओं को देखते हुए नवंबर 2016 को सीएम मनोहरलाल ने मुरथल में नई अनाज मंडी के निर्माण की घोषणा की। इसके बाद मार्केटिंग बोर्ड ने गांव मुरथल के मेहंदीपुर रोड पर साढ़े 15 एकड़ जमीन का चयन किया गया और मुख्यालय से साढ़े छह करोड़ का बजट मंजूर होने पर इसके निर्माण के लिए टेंडर अलॉट कर दिया गया।
विज्ञापन

मंडी में खुलेगी 104 दुकानें व 34 बूथ
मुरथल में मेहंदीपुर रोड पर बनने वाली अनाज मंडी में 104 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इन दुकानों को आढ़तियों को अलॉट किया जाएगा। इसके साथ ही रोड के साथ मंडी के बाहर 34 बूथ भी बनाए जाएंगे। इन बूथों पर किसानों के लिए खाद, बीज, पशु चारे के लिए अलॉट किया जाएगा। मंडी के अंदर शेड भी स्थापित किया जाएगा। ताकि यहां पर किसानों को अनाज डालने में दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मुरथल में अनाज मंडी के निर्माण के लिए टेंडर अलॉट कर दिया गया है। मंडी का निर्माण कार्य अगले एक साल में पूरा कर लिया जाएगा। मंडी के बनने से राई क्षेत्र के किसानों को सोनीपत मंडी में आने की जरूरत नहीं होगी।
-राजेश कक्कड़, एक्सईएन मार्केटिंग बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed