फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   25 लाख के पार्क में ‘खेल’, बारिश ने खोला

25 लाख के पार्क में ‘खेल’, बारिश ने खोला

Fri, 04 Aug 2017 12:31 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
25 लाख के पार्क में ‘खेल’, बारिश ने खोला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। नगर निगम की ओर से कराए जाने वाले विकास कार्यों में खूब खेल हो रहे है। उन खेलों की बारिश पोल खोल रही है। ऐसा ही खेल विकास नगर में छह माह पहले लगभग 25 लाख रुपये से बनाए गए पार्क बनाने में सामने आया है। उस पार्क में बारिश होते ही जमीन धंस गई और पार्क टूट गया। इस भगत सिंह पार्क की जमीन धंसने से ट्रैक भी पूरी तरह से टूट गया है। अब विकास नगर के लोगों के लिए यहां पर घूमना भी मुश्किल हो चुका है। वहां के लोगों ने आरोप लगाया है कि जिस जगह पर पार्क बना है, वह जगह बहुत नीचे थी। उस समय मकानों का मलबा डालकर पार्क में भराव किया गया और उसके ऊपर मिट्टी परत बिछा दी गई। इस कारण पार्क की जमीन धंसी है।
कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने 22 दिसंबर 2014 को विकास नगर में बनने वाले भगत सिंह पार्क का शिलान्यास किया था। करीब चार हजार गज में पार्क बनाया गया। लोगों को उम्मीद थी कि इसका निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को सुबह और शाम घूमने की जगह मिल जाएगी। इस पार्क के निर्माण से पहले यहां के लोगों को घूमने के लिए सेक्टर-23 के पार्कों में जाना पड़ता था। इस पार्क के बनने पर लोगों ने वहां जाना बंद कर दिया। इस पार्क का निर्माण कार्य छह महीने पहले ही निगम ने पूरा किया था।
विज्ञापन

चार दिन पहले की बारिश ने खोली पोल
जिले में चार दिन पहले आई बारिश ने पार्क के निर्माण में नगर निगम के खेल की पोल खोल दी। उस बारिश से पार्क में पानी जमा हो गया। अब वहां की जमीन धंसनी शुरू हो गई है। इससे फुटपाथ कई जगह से टूट गया है। वहां लगाया गया सबमर्सिबल भी जमीन में धंस गया है। फुटपाथ टूटने के कारण लोगों ने वहां जाना कम कर दिया है। उन्हें यह भी डर सता रहा है कि वह पार्क में जाते है तो अन्य जगह से भी जमीन धंस सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले डाला गया मलबा, फिर डाल दी मिट्टी
विकास नगर में रहने वाले लोगों का कहना है कि जिस जगह पार्क बनाया गया है, वहां लगभग 10 फुट तक गहराई थी। उस समय नगर निगम ने विकास नगर की गलियों के पुनर्निर्माण का ठेका दिया था। नगर निगम ने पार्क के निर्माण में मिट्टी डलवाने की बजाय गहराई कम करने के लिए गलियों का मलबा डलवा दिया। इसके बाद निगम ने ऊपर से मिट्टी डाल दी। उसके बाद पार्क बनवा दिया।


निगम की ओर से बनाए गए पार्क में जमीन धंसने के कारण फुटपाथ टूटने और सबमर्सिबल धंसने का मामला संज्ञान में नहीं है। निगम पार्क का निरीक्षण करेगा। पार्क के निर्माण में जिसने लापरवाही बरती होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-वीरेंद्र सिंह हुड्डा, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed