फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   तीन माह से मजदूरी न मिलने पर सफाई कर्मी ने निगला जहर, साथी कर्मियों ने किया हंगामा

तीन माह से मजदूरी न मिलने पर सफाई कर्मी ने निगला जहर, साथी कर्मियों ने किया हंगामा

Wed, 02 Aug 2017 12:46 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
तीन माह से मजदूरी न मिलने पर सफाई कर्मी ने निगला जहर, साथी कर्मियों ने किया हंगामा
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में सोमवार रात कार्यरत एक सफाई कर्मचारी ने मजदूरी न मिलने से परेशान होकर जहर निगल लिया। परिजन कर्मचारी को लेकर अस्पताल में पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। कर्मी के जहर खाने की सूचना मिलते ही साथी कर्मियों ने मंगलवार सुबह काम बंद कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में ठेकेदार व अस्पताल के उच्च अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी के 5 अगस्त तक खाते में मजदूरी डलवाने के आश्वासन पर कर्मी काम पर लौटे।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में मौजूद समय में करीब 20 सफाई कर्मचारी कार्यरत है। जिन्हें ठेकेदार के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग वेतन मुहैया करवाता है। सोमवार शाम को नागरिक अस्पताल में कार्यरत अनिल निवासी सनपेड़ा ने अपने घर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। साथी कर्मियों ने बताया कि तीन माह से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल अनिल की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह काम बंद कर अस्पताल परिसर में खड़े कर्मचारियों के पास ठेकेदार पहुंचा। जहां उसने कर्मचारियों को काम पर लौटने की बात की। ठेकेदार ने कहा कि काम पर लौट जाओ नहीं तो सभी को निकाल दूंगा और नए कर्मियों को भर्ती करूंगा। ठेकेदार की बात सुनकर कर्मचारी गुस्से में आ गये। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 अगस्त तक मिल जाएगा वेतन
सफाई कर्मी ने घर पर जहर निगला था। उसे अस्पताल में उपचार के लाया गया था। अन्य कर्मचारी वेतन ने मिलने के कारण जहर निगलने की बात बोल रहे है। कर्मचारियों को रुका वेतन 5 अगस्त तक उनके खाते में डाल दिया जायेगा। ठेकेदार से बात हो चुकी है। अस्पताल में किसी कर्मचारी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- सीपी अरोड़ा, पीएमओ, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed