{"_id":"65318eb9e668d7346c037d65","slug":"15-archers-selected-for-asian-championship-sonipat-news-c-197-1-snp1002-8061-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एशियन चैंपियनशिप के लिए 15 तीरंदाजों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एशियन चैंपियनशिप के लिए 15 तीरंदाजों का चयन
Fri, 20 Oct 2023 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
बहालगढ़ स्थित साई सेंटर में एशियन चैंपियनशिप के लिए ट्रायल देते तीरंदाज।
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र (साई), बहालगढ़ स्थित साई सेंटर में एशियन चैंपियनशिप के लिए हुए ट्रायल में 15 तीरंदाजों का चयन कर लिया गया है। कंपाउंड पुरुष वर्ग में एक तीरंदाज का चयन बाद में किया जाएगा। ट्रायल प्रक्रिया में देशभर से पहुंचे 374 तीरंदाजों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 12 नवंबर तक थाईलैंड के बैंकॉक में किया जाएगा।
साई केंद्र की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा ने बताया कि 14 अक्तूबर को ट्रायल प्रक्रिया शुरू हुई थी, जिसमें देशभर से उत्कृष्ट तीरंदाजों ने चयन के लिए ट्रायल दिया। पांच दिन तक चली प्रक्रिया के बाद वीरवार शाम को 15 सदस्यों का चयन कर लिया गया है। अभी कंपाउंड पुरुष वर्ग में एक तीरंदाज का चयन किया जाना है। उसे भी जल्द कर लिया जाएगा।
इनका हुआ चयन
ललिता शर्मा ने बताया कि चयनित 15 तीरंदाजों में रिकर्व पुरुष वर्ग में भूमादेवरा धीरज, तुषार प्रभाकर शाल्के, तरुणदीप राय व प्रवीण जाधव, रिकर्व महिला वर्ग में भजन कौर, सिमरनजीत कौर, अंकिता भक्त व तिशा पूनिया और कंपाउंड पुरुष वर्ग में प्रथमेश फुगे, ओजस प्राविन और प्रियांश तथा कंपाउंड महिला में ज्योति सुरेखा, मुस्कान किरार, परणीत कौर और अदिति गोपीचंद का चयन किया गया है। हाई परफार्मेंस डायरेक्टर संजीवा सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता बैंकॉक में आयोजित की जाएगी, जिसके लिए सभी तीरंदाजों का कैंप लगाकर उन्हें बेहतर अभ्यास कराया जाएगा।