{"_id":"5c3a30afbdec227320178108","slug":"141547317423-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल कोच फैक्टरी के साथ बनेगा ट्रेनिंग सेंटर, युवाओं का होगा कौशल विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल कोच फैक्टरी के साथ बनेगा ट्रेनिंग सेंटर, युवाओं का होगा कौशल विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल कोच फैक्टरी के साथ बनेगा ट्रेनिंग सेंटर, युवाओं का होगा कौशल विकास
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में रेल कोच नवीनीकरण फैक्टरी के साथ युवाओं के लिए भी एक सौगात मिल जाएगी। जहां फैक्टरी के साथ ही ट्रेनिंग सेंटर शुरू किया जाएगा, जिसमें युवाओं का कौशल विकास किया जाएगा। वहां रेल कोच से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी और इस ट्रेनिंग में किसी तरह की समस्या नहीं आए, उसके लिए वर्कशॉप भी रहेगी। बिजली की समस्या को दूर करने के लिए फैक्टरी पर सोलर पावर प्लांट भी बनाया जाएगा। इस तरह युवाओं के कौशल विकास के लिए भी यह फैक्टरी काफी अहम साबित होगी, जिसके सहारे युवा इस फैक्टरी या अन्य जगह पर रोजगार ले सकेंगे।
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में 484 करोड़ रुपये की लागत 161 एकड़ में रेल कोच नवीनीकरण फैक्टरी बनाने की योजना को शुक्रवार को जमीन पर उतार दिया गया है। जिसके लिए सांसद रमेश कौशिक ने भूमि पूजन किया और इस फैक्टरी को 2020 तक पूरा करने का समय दिया गया है। यह रेल कोच फैक्टरी पूरी तरह से हाईटेक होगी, जिसमें कोच की पेंटिंग के लिए आटोमेटिक पेंट बूथ बनाए जाएंगे। वहां इस्तेमाल होने वाले पानी को एसटीपी से साफ करके दोबारा इस्तेमाल में लाया जाएगा, जिससे पानी की बचत होगी। इसके अलावा फैक्टरी के लिए एक मेगावाट का सोलर पावर प्लांट लगाया जाएगा, जिससे बिजली की समस्या नहीं रहेगी। इस फैक्टरी में सबसे अहम यह होगा कि इसे औद्योगिक केंद्र की तरह चलाया जाएगा। जिसमें युवाओं के कौशल विकास के लिए ट्रेनिंग सेंटर भी बनाया जाएगा और उनकी ट्रेनिंग में कोई परेशानी नहीं हो, उसके लिए वर्कशॉप भी तैयार की जाएगी। यहां ट्रेनिंग लेकर युवाओं को अन्य जगह नौकरी में फायदा मिलेगा और उनके सामने बेरोजगारी की समस्या नहीं रहेगी।
--
रेल कोच नवीनीकरण फैक्टरी के साथ ही ट्रेनिंग सेंटर भी बनाया जाएगा, जिसमें युवाओं के कौशल विकास के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे युवाओं को रोजगार के लिए फायदा मिलेगा और उनको ट्रेनिंग में किसी तरह की समस्या नहीं हो, उसके लिए वर्कशॉप का निर्माण भी होगा।
विज्ञापन
-दीपक कुमार, सीपीआरओ उत्तर रेलवे