फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गोहाना को जिला बनाने की मांग, सीएम से मिलेगा अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल

गोहाना को जिला बनाने की मांग, सीएम से मिलेगा अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल

Thu, 03 Jan 2019 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
गोहाना को जिला बनाने की मांग, सीएम से मिलेगा अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल
गोहाना को जिला बनाने की मांग, सीएम से मिलेगा अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। कोर्ट परिसर में बुधवार को अधिवक्ताओं की बैठक हुई। बैठक में गोहाना को जिला बनाए जाने की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने फैसला लिया प्रतिनिधिमंडल जल्द ही सीएम मनोहर लाल से मिलेगा व उनसे गोहाना को जिला घोषित करने का पुराना वादा पूरा करने की मांग करेगा।

गोहाना बार एसोसिएशन लंबे समय से गोहाना को जिला बनवाने के लिए संघर्ष कर रही है। नवंबर 2016 में जब अधिवक्ताओं ने न्यायिक परिसर में इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दिया था, तब सांसद रमेश कौशिक ने अधिवक्ताओं को राई में सीएम मनोहर लाल से मिलवाया था। उस दौरान सीएम ने अधिवक्ताओं से एक साल का समय मांगा कर भरोसा दिया था कि 31 मार्च 2018 तक गोहाना को जिला घोषित कर दिया जाएगा। 9 माह बीत चुुके हैं। लेकिन सरकार ने गोहाना को जिला नहीं बनाया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश चहल की अध्यक्षता में हुई। सीएम का समय लेने के लिए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश चहल को अधिकृत किया गया। इस दौरान आरपी मोर, वेद प्रकाश शर्मा, इंद्र सिंह भनवाला, जय सिंह देशवाल, रणबीर रोहिल्ला आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed