फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   डीसी ऑफिस, पुलिस लाइन, एसडीएम कोर्ट समेत आठ कार्यालय बिजली निगम के डिफाल्टर

डीसी ऑफिस, पुलिस लाइन, एसडीएम कोर्ट समेत आठ कार्यालय बिजली निगम के डिफाल्टर

Fri, 16 Mar 2018 01:40 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
डीसी ऑफिस, पुलिस लाइन, एसडीएम कोर्ट समेत आठ कार्यालय बिजली निगम के डिफाल्टर
प्रदीप कौशिक
विज्ञापन

सोनीपत। डीसी ऑफिस, पुलिस लाइन, एसडीएम कोर्ट समेत आठ सरकारी कार्यालय बिजली निगम के डिफाल्टर बने हुए है। बिजली निगम का इनपर करीब 3.12 करोड़ का बिल बकाया है। बिजली निगम ने डिफाल्टर सरकारी कार्यालयों से बकाया बिजली बिल भरने के लिए नोटिस जारी कर कनेक्शन काटने का अल्टीमेटम दिया। अधिकारी का कहना है निगम के डिफाल्टर सरकारी कार्यालयों की ओर से कोई बकाया राशि जमा नहीं की जाती है तो अगले सप्ताह से बिजली कनेक्शन काटने शुरू कर दिए जाएंगे।
इन डिफाल्टर कार्यालयों में पुलिस विभाग पर सबसे ज्यादा 2.50 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। इसमें आधे से ज्यादा बिल पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकर्मियों के सरकारी क्वार्टरों का है। पुलिस लाइन में रहने वाले कर्मचारी मुफ्त की बिजली फूंक रहे हैं। विभाग के अधिकारियों की मानें तो नियमित बिल भेजे जाने के बाद भी पुलिस विभाग बिल नहीं भर रहा। डीसी कार्यालय का बिजली बिल 50.85 लाख रुपये तो पब्लिक हेल्थ एसडीओ कार्यालय का बिजली बिल 3.06 लाख बकाया है। एक अन्य कार्यालय का बिल 2 लाख 14 हजार 71 रुपये बकाया है। बकाया राशि को नोटिस देने के बावजूद नहीं भरा जा रहा है।
विज्ञापन


एसडीएम कोर्ट का कनेक्शन कटने के बावजूद बिजली बिल
पुरानी एसडीएम कोर्ट का बिजली कनेक्शन कई साल पहले ही कट चुका है। जिसका 1.92 लाख रुपये बकाया बिल है। बिजली निगम की ओर से कई बार नोटिस देने के बाद भी अभी तक नहीं भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विभागों पर है बकाया बिल
-पुलिस लाइन 2 करोड़ 50 लाख 56 हजार 212 रुपये
-डीसी ऑफिस 50 लाख 85 हजार 917 रुपये
-रेडक्रॉस सोसायटी 82 हजार 590 रुपये
-एसडीओ पब्लिक हेल्थ 3 लाख 6 हजार 88 रुपये
-एसडीओ इलेक्ट्रिकल 2 लाख 77 हजार 908 रुपये
-मार्केटिंग बोर्ड 55 हजार 960 रुपये
-एसडीएम कोर्ट 1 लाख 95 हजार 718 रुपये

वर्जन
बिजली निगम के आठ सरकारी कार्यालय डिफाल्टर बने हुए है, जिन पर 3.12 करोड़ के बकाया बिल पर नोटिस जारी कर दिया गया है। अगले सप्ताह से बिजली कनेक्शन काटने शुरू कर दिए जाएंगे।
सीमा नारा, एसडीओ औद्योगिक क्षेत्र बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed