फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मतदान शुरू होने से पहले खराब हो गई ईवीएम, घंटों देरी से शुरू हुआ मतदान

मतदान शुरू होने से पहले खराब हो गई ईवीएम, घंटों देरी से शुरू हुआ मतदान

Mon, 13 May 2019 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
मतदान शुरू होने से पहले खराब हो गई ईवीएम, घंटों देरी से शुरू हुआ मतदान
सोनीपत। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू करने के आदेश दिए गए थे। उसके बावजूद कई शहरी व ग्रामीण बूथों पर मतदान प्रक्रिया आधा घंटा से सवा घंटा देरी तक शुरू हो सकी। शहर के सरस्वती स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र में शुरू में ही ईवीएम मशीन खराब होने से एक घंटा 10 मिनट बाद मतदान शुरू हो सका। चौलका में भी वीवीपैट मशीन खराब हो गई। जिसे बदलना पड़ा। देरी के चलते मतदाताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गांव मलिकपुर में दो बूथों पर आधा घंटा देरी से मतदान शुरू हो सका। मतदान शुरू होने से पहले ही सरकारी स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र के बाहर ग्रामीण लाइनों में लगना शुरू हो गए थे। आधा घंटे तक ईवीएम मशीनें चल सकी। एक बूथ पर पोलिंग कर्मचारी धीमी गति से काम कर रहे थे। लोगों के रोष जताने पर तहसीलदार विकास कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक पोलिंग कर्मचार अतिरिक्त लगाया जिसके बाद वोटरों को राहत मिल सकी। वहीं सोनीपत के सरस्वती स्कूल में बने बूथ पर सुबह करीब 8 बजकर 10 मिनट पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो पाई। यहां मतदान शुरू होने से पहले ही ईवीएम मशीन खराब हो गई। उसे ठीक करने का प्रयास किया गया, लेकिन ठीक नहीं हो सकी। जिस पर उसे बदल दिया गया। इस दौरान लोगों को खासी परेशानी हुई। कैबिनेट मंत्री कविता जैन भी मौके पर पहुंच गई थी। गांव राई में बने बूथ नंबर 89 पर भी मतदान प्रक्रिया 7 बजकर 25 मिनट पर शुरू हो सकी। इस दौरान वहां लोगों की लंबी लाइन लगी रही। गन्नौर में मतदान प्रक्रिया देरी से शुरू हो सकी। राजलू गढ़ी के बूथ नंबर-163 पर मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद ही मशीन खराब हो गई। जिसे बदलना पड़ा। खेड़ी गुज्जर गांव में सवा घंटे देरी से मतदान शुरू हो सका। इसके अलावा अगवानपुर व अन्य कई जगह से मशीनों में खराबी आई। जिसके चलते मतदान देरी से हुआ। वहीं नकलोई के बूथ नंबर 13 और 14 पर समय पर वोटिंग शुरू नहीं हो पाई। जुआं गांव में मतदान केंद्र 129 व 127 पर मशीनों में खराबी आ गई। जिसे ठीक करने में 20 से 25 मिनट लगे। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ कई शहरी बूथों पर भी मशीनों में आई तकनीकी खामियों की वजह से समय पर मतदान शुरू नही हो पाया। खरखौदा के पिपली गांव में बूथ नंबर 146 पर ईवीएम मशीन खराब होने से करीब एक घंटे बाद वोटिंग शुरू हुई। भदाना के बूथ नंबर 55 पर वीवीपैट मशीन खराब होने से पहले इंजीनियर ने पहुंचकर उसे ठीक करने की कोशिश की, लेकिन ठीक नहीं होने पर 9 बजकर 10 मिनट पर उसे बदल दिया गया। इसके साथ ही खरखौदा के 129 नबंर बूथ पर एजेंटों के लेट आने व बाद में मशीन में दिक्कत आने से वोटिंग काफी देरी से शुरू हुई। खरखौदा शहर के 131 बूथ पर मशीन में खराबी आ जाने से पौने दो घंटे देरी से 8 बजकर 45 पर शुरू हो पाई। इसके साथ ही नसीरपुर चौलका गांव के 98 नंबर बूथ पर सुबह के समय तो मशीन में दिक्कत आई ही वहीं 11 बजकर 10 मिनट पर भी वीवीपैट ने काम करना बंद कर दिया। जिसे 11 बजकर 30 मिनट पर बदला गया। तब तक बूथ पर वोटिंग बंद रही। इसके अलावा भी कई बूथों पर एजेंटों के देरी से आने व मॉक पोलिंग बाद ईवीएम में दिक्कत आने के चलते मतदान देरी से शुरू हुआ। चौलका गांव के 98 नंबर बूथ पर दोबारा से वीवीपैट के बंद पड़ जाने से उसे बदलना पड़ा। जिसके चलते 11 बजकर 10 बजे से 11 बजकर 30 मिनट तक मतदान बंद रहा। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने आखिरकार वीवीपैट को बदलना ही मुनासिब समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed