फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   हुड्डा थारा जमाई सै, बिगड़ैल जमाई नै कमरे में बंद करके संवार दिया करै: मनोहर लाल

हुड्डा थारा जमाई सै, बिगड़ैल जमाई नै कमरे में बंद करके संवार दिया करै: मनोहर लाल

Mon, 29 Apr 2019 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
हुड्डा थारा जमाई सै, बिगड़ैल जमाई नै कमरे में बंद करके संवार दिया करै: मनोहर लाल
सोनीपत। लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशी के लिए प्रचार करते हुए बड़े नेता भी खूब बयानबाजी करने में लगे हुए है। बयानबाजी को लेकर कटाक्ष भी खूब चल रहे है। सोनीपत में रविवार को इस तरह ही बयानबाजी हुई, क्योंकि एक ही दिन भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रैली करने सीएम मनोहर लाल पहुंचे हुए थे तो कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा भी कार्यकर्ता सम्मेलन करने यहां पहुंचे थे। यह दोनों नेता भी पहले खरखौदा में एक ही जगह रहे और उसके बाद वहां से आगे बढ़े। सीएम मनोहर लाल ने हुड्डा को सोनीपत का बिगड़ा हुआ जमाई बताते हुए संवारने की सलाह दे डाली तो पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने इसे बदतमीजी व बेहूदगी बताते हुए जनता पर छोड़ दिया कि वह खुद इसका जवाब दे देगी। वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने मार्मिक होकर यहां तक कह दिया कि वह सांसद की सीट के लिए लड़ाई नहीं लड़ रहे है, बल्कि वह यहां के लोगों की चौधर के लिए लड़ रहे है।
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल रविवार को खरखौदा में विजय संकल्प रैली करने पहुंचे थे, जिसके बाद वह सोनीपत शहर में अन्य चार जगहों पर कार्यक्रम में पहुंचे। सीएम मनोहर लाल के निशाने पर हर जगह भूपेंद्र हुड्डा रहे। हुड्डा सरकार को भ्रष्टाचार वाली सरकार बताते हुए उस समय पर्ची व खर्ची से काम होने की बात कही। सीएम मनोहर लाल ने बीच-बीच में हरियाणवी बोलकर भी हुड्डा पर तंज कसा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हुड्डा थारा जमाई सै, सोनीपत वालों के पल्ले यो बिगड़ैल जमाई पड़ना, बिगड़ैल जमाई नै कमरे में बंद करके संवार दिया करै। इस तरह पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की सोनीपत के खरखौदा के मटिंडू गांव में ससुराल होने के कारण भी सीएम मनोहर लाल ने तंज कस दिया। उसके बाद भी सीएम मनोहर लाल लगातार पूर्व सीएम हुड्डा पर तंज कसते रहे।
विज्ञापन

इस तरह की बदतमीजी और बेहुदगी का जनता देगी जवाब : हुड्डा
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर सीएम मनोहर लाल ने इस तरह से तंज कसा तो हुड्डा भी शांत रहने वाले नहीं थे। हुड्डा ने भले ही किसी तरह का तलख जवाब नहीं दिया हो, लेकिन हुड्डा ने साफ कह दिया कि सीएम ने इस तरह बदतमीजी व बेहूदगी वाला बयान दिया है। पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि इस बदतमीजी और बेहूदगी का जवाब मैं नहीं दूंगा। बल्कि इसका जवाब सोनीपत की जनता अपनी वोट से भाजपा को देगी। उन्होंने कहा कि यह सीएम की बौखलाहट का नतीजा है और सीएम को न अपने पद की गरिमा का ख्याल है और न ही दूसरे के पद की गरिमा का ख्याल रहा। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल को सामाजिक रीति-रिवाज का ज्ञान नहीं है। इसलिए वह नहीं जानते कि दामाद क्या होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़ाई सांसद की सीट की कौ ना, बस थ्यारी चौधर लाने की खात्तर लड़न लागरा
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा रविवार को खरखौदा में कार्यकर्ता सम्मेलन में मार्मिक भी दिखाई दिए और उन्होंने यह बताने का प्रयास किया कि वह अपने लिए नहीं, बल्कि जनता के लिए लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे है। पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि जिस तरह से पूरे प्रदेश में केवल उनको ही घेरने के लिए सभी लगे हुए है और जजपा ने भी इसलिए ही अपना प्रत्याशी उतारा है। लेकिन वह सोनीपत से अपने लिए लड़ने नहीं आए है। पूर्व सीएम ने कार्यकर्ताओं को यह भी बताया कि यह लड़ाई तगड़ी हो गई है और यह लड़ाई सांसद की सीट की नहीं रही है, बल्कि थ्यारी चौधर लान की खात्तर लड़न लागरा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed