{"_id":"5c509ba5bdec2273a51963fa","slug":"131548786597-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोहला में 2.50 करोड़ से पांच एकड़ में बनेगा जलघर, 2500 लोगों की प्यास बुझेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोहला में 2.50 करोड़ से पांच एकड़ में बनेगा जलघर, 2500 लोगों की प्यास बुझेगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव बोहला में पेयजल समस्या को दूर करने के लिए जलघर बनाया जाएगा। इसके लिए पंचायत ने करीब पांच एकड़ जमीन उपलब्ध कराने प्रस्ताव दिया है। इसके बाद अधिकारियों ने जलघर की ड्राइंग व 2.50 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेज दिया है। जिसकी जल्द ही मंजूरी मिलने पर काम शुरू कर दिया जाएगा। जल घर बनने के बाद गांव की करीब 2500 लोगों की प्यास बुझेगी। क्योंकि वहां वर्तमान में लोगों को खारा पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
बोहला के ग्रामीण कई सालों से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। गांव में जिन ट्यूबवेलों से सप्लाई दी जाती है, उनका पानी खारा हो चुका है। ऐसे में ग्रामीणों को इधर-उधर से पेयजल जुटाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरकार से गांव में जल घर बनाने की मांग की थी। सीएम मनोहर लाल ने 12 अगस्त 2018 को गोहाना रैली में गांव बोहला में जल घर बनाने की घोषणा की थी। इसके लिए पंचायत ने जन स्वास्थ्य विभाग को जगह मुहैया करवा दी है। पंचायत ने करीब पांच एकड़ जमीन मुहैया कराने का प्रस्ताव कर विभाग को दिया है। इस पर अधिकारियों ने जलघर की ड्राइंग के साथ लगभग 2 करोड़ 50 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद जलघर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जलघर में भैंसवाल कलां डिस्ट्रीब्यूट्री से पानी की सप्लाई दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि गांव पुट्ठी में भी भूमिगत पानी खारा है, यहां के लोग भी पेयजल समस्या को लेकर काफी परेशान हैं। गांव में नहरी पानी किस तरफ से लाया जाए, इसका विकल्प तलाश किया जा रहा है। वहां पानी लाने का विकल्प मिलते ही पंचायत से जमीन लेकर जलघर बनाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा और जलघर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
--
गांव बोहला की पंचायत ने जलघर बनाने के लिए पांच एकड़ जमीन विभाग के नाम प्रस्ताव पास कर दे दी है। जल घर का एस्टीमेट लगभग 2.50 करोड़ रुपये बनाकर ड्राइंग के साथ मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा गया है। पुट्ठी में भी पानी खारा है जहां पर जलघर के लिए नहरी पानी का विकल्प तलाश किया जा रहा है। -दलबीर सिंह दलाल, एक्सईएन जनस्वास्थ्य विभाग