{"_id":"5bd4af2dbdec2269952dbe25","slug":"131540665133-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार ने उखाड़ा पार्षद का बोर्ड, लोगों ने धरने की चेतावनी देते हुए हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार ने उखाड़ा पार्षद का बोर्ड, लोगों ने धरने की चेतावनी देते हुए हंगामा किया
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। शहर के देवीनगर वार्ड 3 से पार्षद अन्नु दिलावर का पार्क में लगा बोर्ड उखाड़ कर नाले के ऊपर डाल दिया गया। जिसे देखते ही लोग भड़क गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे पार्षद ने चेयरपर्सन के इशारे पर ठेकेदार पर बोर्ड उखाड़ने का आरोप लगाया। बोर्ड वापस नहीं लगने पर लोगों ने धरना देने की चेतावनी दी।
पार्षद अन्नु दिलावर ने बताया कि कुछ दिन पहले वार्ड-22 से पार्षद विजय निनानियां का बोर्ड इसी तरह उखाड़ा गया था। उन्होंने चेयरपर्सन के इशारों पर एक ठेकेदार पर बोर्ड उखाड़ने का आरोप लगाया। उनका बोर्ड गली के ऊपर पार्क के अंदर लगा हुआ था। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनका बोर्ड वापस नहीं लगाया गया तो वह धरना शुरू कर देंगे। इस दौरान पार्षद सुनील निम्बड़िया, सुनील, सतीश, सुशीला, सुमन, शांति आदि शामिल रहे। वहीं इस मामले में चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।