फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   123 people donated blood for the army

Sonipat News: 123 लोगों ने सेना के लिए रक्तदान किया

Mon, 01 Jun 2026 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
123 people donated blood for the army
फोटो : सोनीपत के गांव कंवाली में अमर उजाला फाउंडेशन, स्व. पं. जयकिशन कंवाली सेवा समिति की ओर से - फोटो : रामपुर कोड़री में कुत्ते के हमले में घायल सुनीता।
सोनीपत। गांव कंवाली में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन, स्वर्गीय पं. जयकिशन कंवाली सेवा समिति और मां भारती रक्तवाहिनी की ओर सेना के लिए रक्तदान शिविर आयोजन किया गया। इसमें 123 लोगों ने सेना के लिए रक्तदान किया।
विज्ञापन

सेना की एएफटीसी, दिल्ली कैंट से रक्तकोष टीम रक्त लेने पहुंची। एमएसएमई एवं पीसीआई चेयरमैन संदीप पाराशर की ओर से आयोजित शिविर में मां भारती रक्तवाहिनी के महासचिव आर्य पवन दहिया ने 71वां , सोनीपत सदर थाना प्रभारी उमेश शर्मा ने 8वां, उप-निरीक्षक जगत सिंह ने 100वां रक्तदान किया। डॉक्टरों की ओर से 28 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई।
विज्ञापन

यूके ट्रस्ट की ओर से रक्तदाताओं को शहद व जूस वितरित किया गया। इसमें मुख्य रूप से सेवानिवृत्त आईपीएस सुमन मंजरी, महामंडलेश्वर अंजनी देवी नंदगिरि, बाबा अभयनाथ, मोहनदास महाराज, डॉ. पूर्णमल गौड़, डॉ. सुभाष सिसोदिया, शिक्षाविद दिलबाग सिंह, सुरेश वत्स, विपिन गौड़, दहिया खाप प्रधान जयसिंह दहिया पहुंचे। आयोजक ने समाज के अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान जैसे महादान में सहभागिता करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed