फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कर्मियों के रिकार्ड में नहीं चलेगा खेल, 401 कंपनियों को जारी हुआ नोटिस, केस भी कराया जाएगा

कर्मियों के रिकार्ड में नहीं चलेगा खेल, 401 कंपनियों को जारी हुआ नोटिस, केस भी कराया जाएगा

Tue, 29 Jan 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
कर्मियों के रिकार्ड में नहीं चलेगा खेल, 401 कंपनियों को जारी हुआ नोटिस, केस भी कराया जाएगा
कर्मियों का रिकार्ड उपलब्ध नहीं कराने वाली 401 कंपनियों को नोटिस, दर्ज होगा केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। किसी भी कंपनी व फैक्टरी में कर्मियों के रिकार्ड में कोई खेल नहीं चल सकेगा। क्योंकि कर्मियों का पूरा रिकार्ड रोजगार कार्यालय में देना होगा, जिसका रोजगार अधिकारी सत्यापन भी करेंगे। रोजगार कार्यालय की ओर से कंपनियों से रजिस्ट्रेशन कराकर रिकार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, लेकिन उसके बावजूद केवल 270 कंपनियों ने रिकार्ड जमा कराया है। अब 401 कंपनियों को नोटिस जारी किया गया है, जिनको जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराकर रिकार्ड देने के लिए कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर रोजगार विभाग की ओर से कंपनियों के खिलाफ केस कराया जाएगा। इस तरह से कंपनियों व फैक्टरियों पर सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
जिले में चल रही फैक्टरियों व कंपनियों में हरियाणा के साथ ही अन्य प्रदेशों के कर्मी नौकरी कर रहे हैं। इनके रिकार्ड में कंपनियां पूरा खेल करती हैं और वहां दूसरे राज्यों के कर्मियों से काम कराकर कोई रिकार्ड तक नहीं रखा जाता है। क्योंकि किसी कर्मी को कंपनी व फैक्टरी में रखने पर उसका श्रम व इंडस्ट्रीज हेल्थ एंड सेफ्टी विभाग, पीएफ विभाग, ईएसआई आदि में रजिस्ट्रेशन कराना होता है। इस कारण ही अधिकतर कंपनियां व फैक्टरी कर्मियों के रिकार्ड में खेल करती हैं और कर्मियों का इन विभागों में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया जाता है। जिससे कंपनी को नियम के अनुसार उनको पूरा वेतन व अन्य सुविधाएं नहीं देनी पड़े। इसके लिए ही हरियाणा की जगह बाहरी राज्यों के ज्यादा कर्मियों को नौकरी पर रखा हुआ है। इस खेल को देखते हुए सरकार ने सभी कंपनी व फैक्टरी को रोजगार कार्यालय में रजिस्टर्ड कराकर सभी कर्मियों का रिकार्ड उपलब्ध कराने के आदेश जारी किए हैं। जिसमें कंपनी व फैक्टरी को हर तीन महीने में रोजगार कार्यालय में कर्मी से जुड़ी सभी जानकारी देनी होगी। जिसमें बताना होगा कि उनके यहां कितने कर्मियों की जरूरत है और उनके यहां कितने कर्मी काम कर रहे हैं। उनको किसी की भर्ती करनी होगी तो उसकी भी जानकारी विभाग में देनी होगी। ऐसा नहीं करने वाली 401 कंपनियों को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है और वह जल्द ही रजिस्ट्रेशन कराकर रिकार्ड नहीं जमा कराते हैं तो उनके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

--
जिले में 7 हजार से ज्यादा फैक्टरी, केवल 671 रजिस्टर्ड
जिले के पांच औद्योगिक क्षेत्रों सोनीपत, मुरथल, बडी, राई व कुंडली हैं, जिनमें छोटी व बड़ी लगभग 7 हजार फैक्टरियां चल रही है। जिनमें बर्तन बनाने, प्लास्टिक का सामान बनाने, खाद्य पदार्थों, केमिकल, पेंट, गत्ता बनाने, कपड़े में डाई करने की फैक्टरियां शामिल हैं। इन फैक्टरियों में लगभग 3 लाख कर्मी काम करते हैं, लेकिन श्रम व इंडस्ट्रीज हेल्थ एंड सेफ्टी विभाग के अलावा अन्य विभागों में केवल 671 फैक्टरी ही रजिस्टर्ड कराई गई हैं। इस तरह से फैक्टरी को रजिस्टर्ड कराने में बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जिन कंपनी में 25 से ज्यादा कर्मी कार्यरत हैं, उसको रोजगार विभाग में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा और उनको अपने कर्मियों को रिकार्ड भी देना होगा। ऐसा नहीं करने के कारण ही 401 कंपनियों को नोटिस जारी किया गया है और उनको जल्द से जल्द रिकार्ड देने को कहा गया है। इसके बावजूद भी रिकार्ड नहीं दिया जाता है तो उनके खिलाफ केस दायर किया जाएगा।
-राजेश सांगवान, जिला रोजगार अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed