{"_id":"5b9abca1867a550138569dd3","slug":"121536867489-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम के सफाई कर्मचारियों ने शहर में किया झाडू प्रदर्शन, अधिकारियों को खिलाफ जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम के सफाई कर्मचारियों ने शहर में किया झाडू प्रदर्शन, अधिकारियों को खिलाफ जताया रोष
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मचारियों ने शहर में किया झाडू प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले वीरवार को सफाई कर्मचारियों ने शहर में झाडू प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को मनवाने के लिए सरकार व अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय से शुरू होकर गीता भवन चौक, देवीलाल चौक होते हुए बस अड्डे तक जुलूस निकाला।
सर्व कर्मचारी संघ की केंद्रीय कमेटी के सदस्य शीलकराम मलिक व नगर पालिका कर्मचारी संघ के स्थानीय प्रधान अजीत रिडलान ने कहा कि ठेकेदार व अधिकारियों की मिलीभगत से 85 सफाई कर्मचारियों को हटाया गया है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया गया। वहीं फायर ब्रिगेड के प्रधान राजीव खत्री ने भी कहा कि गन्नौर में भी सात फायर ब्रिगेड के चालकों की छंटनी की गई है। जिसको लेकर कर्मचारी सरकार व अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर हैं। प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामेहर शर्मा, जिला सचिव जयभगवान दहिया, धर्मपाल मलिक, रणबीर मलिक, संदीप, विकास, सतपाल, ज्ञानी, हरेंद्र, सुमित, गुलाब, गीता, कमलेश, संजय, श्रीपाल आदि शामिल रहे।