फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   महिलाओं को दिया जाए सुरक्षित माहौल, शिकायत पर तुरंत करें कार्रवाई : आईजी

महिलाओं को दिया जाए सुरक्षित माहौल, शिकायत पर तुरंत करें कार्रवाई : आईजी

Tue, 19 Jun 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को दिया जाए सुरक्षित माहौल, शिकायत पर तुरंत करें कार्रवाई : आईजी
महिलाओं को दिया जाए सुरक्षित माहौल, शिकायत पर तुरंत करें कार्रवाई : आईजी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। रोहतक रेंज के आईजी नवदीप सिंह विर्क ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए हरसंभव पहल की जानी चाहिए। महिलाओं पर होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। साथ ही शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखने के लिए भी प्रेरित किया जाए।

वह सोमवार शाम को महिला थाना का निरीक्षण करने के बाद पुलिस कर्मियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध में बारीकी से निरीक्षण कर सभी सबूत जुटाए जाएं। जिससे अपराधी को कोर्ट में कड़ी सजा दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि महिला हेल्पलाइन 1091 को पूरी तरह प्रभावी रखा जाए। इस पर आने वाली कॉल पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही थानों में महिलाओं की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जानी चाहिए। महिलाओं की शिकायतों का जल्द निपटारा होना चाहिए। आईजी ने कहा कि स्कूल व कालेजों के बाहर गश्त सुनिश्चित करते हुए मनचलों व असामाजिक तत्वों पर उसी समय कार्रवाई की जाए। जिससे लड़कियों व महिलाओं में पुलिस की अच्छी छवि बनी रहे। आईजी नवदीप सिंह विर्क ने कहा कि लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के प्रति जागरूक किया जाए। साथ ही उन्हें समय-समय पर ट्रेनिंग दी जाए। उन्होंने इस दौरान करीब तीन वर्ष का रिकार्ड जांचते हुए सभी मामलों में बारीकी से जांच किए जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसपी सतेंद्र गुप्ता, डीएसपी मुकेश जाखड़, महिला थाना प्रभारी कविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed