फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   भतीजी से गैंगरेप मामले में नहीं मिला न्याय, तीसरी बार टावर पर चढ़ा बुजुर्ग

भतीजी से गैंगरेप मामले में नहीं मिला न्याय, तीसरी बार टावर पर चढ़ा बुजुर्ग

Wed, 26 Jul 2017 01:14 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
भतीजी से गैंगरेप मामले में नहीं मिला न्याय, तीसरी बार टावर पर चढ़ा बुजुर्ग
सोनीपत/राई।
विज्ञापन

भतीजी से अढ़ाई साल पहले हुए गैंगरेप के मामले में न्याय की मांग को लेकर गांव दीपालपुर का बुजुर्ग फिर से हाईटेंशन बिजली लाइन के टॉवर पर चढक़र बैठ गया है। दो साल के दौरान यह तीसरी बार है जब बुजुर्ग को न्याय के लिए टॉवर पर चढ़ने को मजबूर होना पड़ा। इस बार बुजुर्ग ने कपड़े का फंदा बनाकर उसका एक सिरा टॉवर से बांध दिया है और दूसरे सिरे को अपने गले में डाल रखा है। साथ ही किसान ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे को करीब दो माह पहले आरोपियों ने यूपी में ले जाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बुजुर्ग की मांग पर गांव के ही दो युवकों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
गांव दीपालपुर निवासी एक बुजुर्ग ने 4 जुलाई, 2015 को बहालगढ़ चौकी पुलिस को बताया था कि गांव बहालगढ़ निवासी संजय अपने दो साथियों के साथ उसके घर पर आया था। उसने उसकी भतीजी के अपहरण का प्रयास किया था। इतना ही नहीं आरोपी उसकी बेटी से करीब डेढ़ वर्ष पहले दुष्कर्म कर चुका है। बाद में युवती ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाया था कि उससे छेडख़ानी की गई है। इस मामले को लेकर 2 सितंबर 2015 को बुजुर्ग बिजली के टॉवर पर चढ़ गया था। उसने पुलिस पर मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। उसे 5 सितंबर, 2015 को उन्हें समझाकर नीचे उतारा गया था। बाद में पुलिस ने युवती के बयान पर 5 सितंबर, 2015 को ही संजय, सतपाल, मनोज व एक अन्य युवक पर सामूहिक दुष्कर्म करने व गांव की ही उसकी एक सहेली पर आरोपियों की मदद करने का केस दर्ज किया था। युवती ने बताया था कि मोनिका उसे किताब लाने के बहाने सोनीपत लेकर गई थी। वहां एक कमरे पर ले जाकर उसे शीतल पेय में कुछ मिलाकर पिला दिया था। बाद में उससे चार युवकों ने दुष्कर्म किया था। इतना ही नहीं उसकी अश्लील तस्वीर ली गई, जिन्हें बाद में इंटरनेट पर डाल दिया गया था। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर 1 अक्टूबर, 2015 को फिर से पीड़ित युवती का ताऊ टॉवर पर चढ़ गया था। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उसे समझा बुझाकर टावर से नीचे उतार लिया था।
विज्ञापन

गैंगरेप के गवाह बेटे की हत्या का आरोप
मंगलवार को सुबह तीसरी बार बुजुर्ग फिर से टॉवर पर चढ़ गया। उसने आरोप लगाया कि दो माह पहले उसके बेटे सुरेंद्र को आरोपियों ने यूपी के अमरोहा जिले के गांव झझरौला में ले जाकर उसकी हत्या कर दी थी। उसका बेटा गैंगरेप के मामले में गवाह था। इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस का कहना है कि सुरेंद्र का शव वहां पर एक ऑटो में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग कर रहा आला अधिकारियों को मौके पर बुलवाने की मांग
टॉवर पर चढ़े बुजुर्ग का कहना है कि पुलिस सिर्फ आश्वासन ही देती है। पहले भी झूठे आश्वासन दिए गए थे। मौके पर आला अधिकारियों को पहुंचकर आश्वासन देना होगा। किसान ने प्रशासनिक अधिकारियों व सरकार के प्रतिनिधियों को भी खरी-खरी सुनाई। उसने कहा कि अधिकारियों व नेताओं की मिलीभगत के कारण उसकी बेटी को न्याय नहीं मिल पा रहा। अब वह किसी के बहकावे में नहीं आएगा।

दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
बुजुर्ग की मांग पर आरोपी संजय व आजाद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे मामले के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। किसान को टॉवर से नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं।
-ऋषिकांत, थाना प्रभारी राई।


भतीजी से गैंगरेप मामले में नहीं मिला न्याय, तीसरी बार टॉवर पर चढ़ा बुजुर्ग
-गले में फंदा डालकर 50 फुट ऊंचे टॉवर पर जाकर बैठा
-पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
-बुजुर्ग का आरोप, गैंगरेप में गवाह बेटे की यूपी में ले जाकर आरोपियों ने कर दी हत्या
-उच्च अधिकारियों से मिलने की जिद पर अड़ा
-बुजुर्ग को टॉवर से उतारने का प्रयास जारी
-----------
फोटो : 13 : सोनीपत के दीपालपुर में टॉवर पर चढ़े बुुजुर्ग को उतारने के लिए दलबल के साथ पहुंचे राई थाना प्रभारी।
फोटो : 14 : सोनीपत के दीपालपुर में टॉवर पर चढक़र बैठा बुुजुर्ग।
अमर उजाला ब्यूरो,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed