{"_id":"6144e4d18ebc3e5b751c6cba","slug":"121-units-of-blood-collected-on-pm-s-birthday-sonipat-news-rtk624316769","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के जन्मदिन पर 121 यूनिट रक्त एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के जन्मदिन पर 121 यूनिट रक्त एकत्रित
विज्ञापन
अग्रसेन भवन में रक्तदान शिविर के शुभारंभ पर भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलातीं केंद्रीय शिक्?
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सेक्टर-14 स्थित अग्रसेन भवन में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन में भाजपा की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान 121 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इससे पहले केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मुख्यातिथि के तौर पर शिविर का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने रक्तदान करने पहुंचे कार्यकर्ता को हर तीन माह में रक्तदान करने का आह्वान किया।
केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पीएम मोदी विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं जिन्होंने राष्ट्र को नई दिशा प्रदान की है। अब राष्ट्र उस विकास पथ पर तीव्रता से अग्रसर है जिसमें हर क्षेत्र और हर वर्ग के कल्याण को नये आयाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित की है। उन्होंने देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने के साथ विश्व की राजनीति में भारत के दखल को बढ़ावा दिया है। ऐसे में दुनिया अब हमारे देश को एक नई ताकत के रूप में देख रही है। हर स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश को मजबूती दी है।
अजय अरोड़ा ने किया 83वीं बार रक्तदान
पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी किसान-गरीब-मजूदर-आम आदमी के सच्चे हितकारी हैं। उन्हें सिर्फ अपने देश व देशवासियों की ही चिंता रहती हैं कि कैसे राष्ट्र को उन्नति के शिखर पर पहुंचाया जाए। इसके लिए वे दिन-रात बिना विश्राम किये जुटे हुए हैं। शिविर में 121 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इनमें विशेष रूप से विजय सरोहा ने 36वीं, भारत दुआ ने 51वीं, अजय अरोड़ा ने 83वीं, खुर्शीद ने 55वीं और यशपाल आर्य ने 64वीं बार रक्तदान किया। इसके बाद केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जिला अस्पताल में महिलाओं को फल वितरित किए। अस्पताल में पहुंचने पर सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
इस दौरान विधायक निर्मल चौधरी, जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा, महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान, ललित बतरा, पूर्व मंत्री अनिल ठक्कर, सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, संगठन महामंत्री रविंद्र राजू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
19176 लोगों को वैक्सीन लगाई
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से मेगा टीकाकरण अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को 19176 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के जिला संयोजक तरुण देवीदास ने बताया कि जिले में 150 से ज्यादा वैक्सिनेशन केंद्र पर 19176 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस अभियान की सफलता के लिए सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहनलाल बड़ोली, निर्मल चौधरी जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा, सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर, नॉडल अधिकारी डॉ. नीरज यादव सहित मंडलाध्यक्षों व वॉलंटियर्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लगाई त्रिवेणी
गन्नौर। पांची जाटान गांव में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आजाद नेहरा मंदिर के प्रांगण में त्रिवेणी लगा लगाई। साथ ही बुजुर्गों को मिठाइयां भी वितरित की। इस दौरान हरियाणा वित्त कल्याण निगम के निदेशक रविंद्र दिलावर, मंडल अध्यक्ष अमित सैनी उपस्थित रहे। वहीं एमएसएमई इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मिठाईयां वितरित की। इस दौरान एसोसिएशन के प्रधान रामधन मलिक, उपप्रधान संजय मित्तल, मजदूर यूनियन के प्रधान सुमित अत्री, उप प्रधान अशोक लाकड़ा, राकेश ठेकेदार, अनिल पांचाल, प्रदीप पांचाल, विकास ठेकेदार आदि मौजूद रहे। संवाद
राई में बांटे लड्डू
गांव राई में नगर पार्षद पुनीत त्यागी ने कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई। पुनीत त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर वर्ग का उत्थान किया है। इस दौरान संजीव त्यागी, राकेश कौशिक, राजेश त्यागी, मोनू आदि मौजूद रहे।