फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   12 candidates from the BJP have come forward to contest the mayoral election and 225 for the councilor post.

Sonipat News: भाजपा से मेयर का चुनाव लड़ने के 12 व पार्षद के लिए 225 दावेदार सामने आए

Wed, 15 Apr 2026 08:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
12 candidates from the BJP have come forward to contest the mayoral election and 225 for the councilor post.
भाजपा कार्यालय में मेयर पद के लिए  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज जैन को आवेदन सौंपते नीरज आत्रे
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


सोनीपत। नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है। जिले में सियासत तेज हो गई है। सत्ताधारी भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी-अपनी लॉबिंग में जुट गए हैं। भाजपा में मेयर और पार्षद के टिकट के लिए आवेदन करने की समय सीमा बुधवार शाम को समाप्त हो गई। कांग्रेस ने इसके लिए वीरवार को दिल्ली में हाई लेवल की मीटिंग बुलाई है।
भाजपा कार्यालय में बुधवार को आवेदकों का तांता लगा रहा। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और आवेदन लेने के लिए पार्टी के प्राधिकृत अधिकारी मनोज जैन ने बताया कि मेयर के लिए 12 और 22 वार्डों में पार्षद का चुनाव लड़के के लिए 225 दावेदार सामने आए हैं।
विज्ञापन




प्रदेश नेतृत्व के पास भेजी जाएगी सूची
भाजपा की तरफ से मेयर का चुनाव लड़ने के लिए निवर्तमान मेयर राजीव जैन, पूर्व विधायक अनिल ठक्कर, नीरज आत्रेय, अरुण बंसल, नवीन मंगला, बसंत जैन, योगेश पाल अरोड़ा, तरुण गंगवानी, नीरज ठरू, राकेश मलिक आदि ने दावेदारी पेश की है। भाजपा संगठन अब इन आवेदनों की स्क्रूटनी करेगा। इसके बाद सूची को अंतिम निर्णय के लिए प्रदेश नेतृत्व के पास भेजा जाएगा। सूत्र बताते हैं कि भाजपा 20 या 21 अप्रैल को अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए दिल्ली में मंथन

कांग्रेस में भी मेयर और पार्षद पद के लिए दावेदारों की लंबी सूची को देखते हुए पार्टी ने वीरवार को दिल्ली में बैठक बुलाई है। इस उच्चस्तरीय बैठक में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, विधायक और सांसद शामिल होंगे। बैठक का मुख्य एजेंडा स्थानीय समीकरणों और जमीनी फीडबैक के आधार पर संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करना है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि पार्टी इस बार प्रयोग के मूड में नहीं है बल्कि हर वार्ड में केवल जीत की क्षमता रखने वाले चेहरों पर ही दांव लगाएगी।




भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आज लेंगे बैठक

भाजपा ने भी वीरवार को अपने जिला पार्टी कार्यालय में संगठनात्मक बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। चुनाव प्रभारी एवं मंत्री कृष्ण लाल पंवार और जवाहर सैनी के साथ-साथ स्थानीय विधायक भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed