{"_id":"6920cd90258effa3500c424d","slug":"117-accused-arrested-under-operation-trackdown-sonipat-news-c-197-1-snp1012-145635-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत 117 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत 117 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
Sat, 22 Nov 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। अपराधियों की धर-पकड़ के लिए इस बार ऑपरेशन ट्रैकडाउन चलाया गया। पुलिस का दावा है कि जिले में 117 पेशेवर अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य फरार अभियुक्तों, वांरटियों, वांछित अपराधियों तथा सक्रिय अपराधियों पर लगाम लगाना है। रणजी खिलाड़ी रामकरण की हत्या के मामले में पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सुनील उर्फ लंबू की गिरफ्तारी इसमें प्रमुख है।
हत्या के षड्यंत्र को नाकाम किया
सिसाना निवासी भूपेंद्र ने सथियों के साथ गांव पिपली में जाकर लड़ाई-झगड़ा किया और एक व्यक्ति के पैर में गोली मार दी थी। इसमें अपराध शाखा खरखौदा की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। अनुसंधान के दौरान सामने आया कि यदि आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो वह पूर्व सरपंच रामनिवास की हत्या कर देता।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हत्या में गिरफ्तार हुआ पूर्व सरपंच
10 नवंबर को गांव पिपली निवासी अजय की 8-10 युवकों ने खरखौदा थाना क्षेत्र में पीट-पीटकर हत्या की थी। इसमें पुलिस ने अपराधी रामनिवास निवासी गांव पिपली को गिरफ्तार किया था। आरोपी पर पूर्व में भी हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार आदि के करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसकी भुपेंद्र के साथ आपसी रंजिश चल रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
11 माह में 14 मुठभेड़, 31 अपराधी गिरफ्तार
इस वर्ष जिले में 14 मुठभेड़ में 31 अपराधियों को दबोचा है। इसके अलावा नशे के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए मादक पदार्थ तस्करी करने वालों की धर-पकड़ कर 28 प्राथमिकी दर्ज की हैं। इनमें 75 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।