फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   हिंसा भड़कने से दूसरे दिन भी थमे रहे बसों के पहिये, ट्रेन रुकने से स्टेशन पर कटी रात

हिंसा भड़कने से दूसरे दिन भी थमे रहे बसों के पहिये, ट्रेन रुकने से स्टेशन पर कटी रात

Sun, 27 Aug 2017 12:50 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
हिंसा भड़कने से दूसरे दिन भी थमे रहे बसों के पहिये, ट्रेन रुकने से स्टेशन पर कटी रात
सोनीपत। डेरामुखी को दोषी करार दिए जाने के बाद बने तनाव पूर्ण माहौल के चलते शनिवार को लगातार दूसरे दिन अधिकतर बसों के पहिये थमे रहे। सोनीपत से शाम को छह बजे केवल दिल्ली व चंडीगढ़ रूट की बसें चलाई गई। वहीं पंजाब, जम्मू, उत्तराखंड जाने वाली ट्रेन भी बंद रही तो दिल्ली से पानीपत व सोनीपत से साहिबाबाद एक-एक पैसेंजर ट्रेन केवल शनिवार सुबह चलाई गई। शुक्रवार शाम नई दिल्ली से अमृतसर जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रातभर सोनीपत रेलवे स्टेशन पर रोकने के बाद वापस कर दिया गया। उस ट्रेन में सवार यात्रियों को रेलवे स्टेशन व गुरुद्वारे में रात बितानी पड़ी और रेलवे स्टेशन पर ही उनके लिए लंगर चलाया गया।
विज्ञापन

सोनीपत व गोहाना दोनों डिपो की बसें शनिवार के दिन भी बंद रही तो शनिवार को प्राइवेट बसों के पहिये भी थम गए। रोडवेज व प्राइवेट बसों के नहीं चलने से यात्री खासे परेशान रहे। लोगों को जीप, टाटा एस जैसे वाहनों से सफर करना पड़ा। रोडवेज जीएम जोगेंद्र सिंह रावल ने बताया कि सोनीपत डिपो व गोहाना सब डिपो से मुख्यालय से आदेश के चलते दो दिनों से बसें का परिचालन बंद किया हुआ है। मुख्यालय से शनिवार शाम को चंडीगढ़ व दिल्ली रूट पर बस चलाने के आदेश आए तो इन दोनों रूटों पर बस सेवा शुरू कर दी गई है, जबकि अन्य सभी रूटों पर आदेश आने के बाद ही बस चलाई जाएगी।
विज्ञापन


केरल से एक साल बाद जा रहा था घर
मै केरल में नौकरी करता हूं। मैं तीन दिन से ट्रेन में सफर करके दिल्ली पहुंचा था। मैं एक साल बाद घर जा रहा था। सचखंड एक्सप्रेस को शुक्रवार को दिल्ली में रद कर दिया। वहां से सुपरफास्ट ट्रेन में सवार हुआ तो सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही ट्रेन रुक गई। इसके बाद गुरुद्वारे में आकर रात बिताई।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुरूद्वारे में बितानी पड़ी रात
मैं अरदास लगाने के लिए हुजूर साहिब गया था। वापस लौटते समय सुपरफास्ट ट्रेन रूकने पर गुरूद्वारे में रात बिताई। घर से लगातार फोन आ रहा है और घर में परिवार के लोग काफी परेशान है। किसी तरह यहां से घर तक पहुंचना है।

हुजूर साहिब में गए थे मत्था टेकने
तरणतारन जिले में पाक बॉर्डर के नजदीक मेरा गांव है। मैं 15 अगस्त को अपने परिवार के सदस्यों के साथ मत्था टेकने को हुजूर साहिब गया था। वापस लौटते समय ट्रेन सोनीपत रेलवे स्टेशन पर आकर रोक दी गई। हिंसा भड़कने के कारण घर में सब परेशान है।


परिवार से मिलकर जा रहा था वापस
मोहाली के पास खरड़ गांव जाना है। मैं केरल में अपने परिजनों से मिलने के लिए गया था। मोहाली में जॉब करने जा रहा था, ट्रेन रूकने के बाद गुरूद्वारे में रात बिताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed