{"_id":"667d9dfa65a14a2fca03caa6","slug":"115-lakh-rupees-check-book-and-documents-stolen-by-breaking-car-window-sonipat-news-c-197-1-snp1001-120323-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कार का शीशा तोड़कर 1.15 लाख रुपये, चेकबुक व कागजात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कार का शीशा तोड़कर 1.15 लाख रुपये, चेकबुक व कागजात चोरी
Thu, 27 Jun 2024 10:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 27 Jun 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। नेशनल हाईवे-44 पर स्थित बीसवां मील चौक के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर 1.15 लाख रुपये, चेकबुक व अन्य कागजात चोरी कर ले गए। कार सवार खाने का सामान लेने के लिए गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम के सेक्टर-14 स्थित राजीव नगर निवासी शशिकांत ने पुलिस को बताया कि वह अपनी कार लेकर किसी काम से गुरुग्राम से राई आ रहे थे। उन्होंने बीसवां मील चौक के पास खाने का सामान लेने के लिए सर्विस रोड पर कार रोक दी। इसके बाद वह खाने का सामान लेने के लिए चले गए। बाद में सामान लेकर कार के पास पहुंचे पिछले दरवाजे का शीशा टूटा मिला। वहां रखा उनका बैग चोरी मिला। बैग में 1.15 लाख रुपये, बैंक की चेक बुक, पासपोर्ट और अन्य कागजात थे। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
चार दिन में तीसरी वारदात
कार का शीशा तोड़कर चोरी की यह चार दिन में तीसरी वारदात है। चार दिन पहले गांव राई स्थित ढाबा परिसर में खड़ी कार का शीशा तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी की गई थी। उसी दिन मुरथल में ढाबा परिसर में खड़ी कार का शीशा तोडकऱ 50 हजार रुपये व मोबाइल चोरी किए थे।