फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ज्वाइन करने पहुंचे पब्लिक हेल्थ से रिलीव अधिकारी व कर्मी, नगर निगम पर लटका मिला ताला, वापस लौटे

ज्वाइन करने पहुंचे पब्लिक हेल्थ से रिलीव अधिकारी व कर्मी, नगर निगम पर लटका मिला ताला, वापस लौटे

Sun, 16 Sep 2018 11:50 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
ज्वाइन करने पहुंचे पब्लिक हेल्थ से रिलीव अधिकारी व कर्मी, नगर निगम पर लटका मिला ताला, वापस लौटे
ज्वाइन करने पहुंचे पब्लिक हेल्थ से रिलीव अधिकारी और कर्मी, नप पर लटका मिला ताला, वापस लौटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। अब शहर क्षेत्र की पेयजल व सीवर व्यवस्था नगर निगम ही संभालेगा। अगर पेयजल व सीवर व्यवस्था से संबंधित लोगों को परेशानी होगी, तो उन्हें निगम में शिकायत देनी पड़ेगी। रविवार को जब अधिकारी व कर्मचारी नगर निगम कार्यालय में ज्वाइनिंग करने गए तो वहां छुट्टी होने के चलते निगम कार्यालय पर ताला लटका मिला। इस पर जन स्वास्थ्य विभाग से रिलीव हुए अधिकारियों व कर्मचारियों ने रेस्ट हाउस में एकत्रित होकर रोष जताया। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी पेयजल लाइन टूटी तो इसके जिम्मेदार पब्लिक हेल्थ नहीं, नगर निगम के अधिकारी होंगे।
सरकार के फैसले के बाद पब्लिक हेल्थ ने शहर की पेयजल व सीवर व्यवस्था को नगर निगम को सौंप दिया गया है। साथ ही पब्लिक हेल्थ ने शनिवार को एक एक्सईएन, दो एसडीओ व 174 कर्मचारियों को रिलीव किया गया है। पब्लिक हेल्थ ने स्टाफ को नगर निगम में एक साल के लिए डेपुटेशन पर भेजा है। नगर निगम क्षेत्र में जो भी नई लाइन डाली जाएगी, उसकी सफाई व मेंटेनेंस सब निगम को करना होगा।
विज्ञापन

शहर में पेयजल के 46 हजार और सीवर के 32 हजार उपभोक्ता
नगर निगम क्षेत्र में पेयजल के करीब 46 हजार उपभोक्ता तो 32 हजार सीवर के उपभोक्ता हैं। सीवर की पाइप लाइन करीब 510 किलोमीटर है और पेयजल की लाइन करीब 200 किलोमीटर बिछाई गई है। पेयजल आपूर्ति के लिए 76 ट्यूबवेल व जाजल में रेनीवैल प्लांट है। जबकि सीवर सुविधा के लिए राठधना व ककरोई रोड पर स्थित एसटीपी हैं। साथ ही सीवर की सफाई के लिए तीन जेटिंग मशीनों को भी हैंडओवर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वाइनिंग के लिए ये पहुंचे अधिकारी और कर्मचारी
पब्लिक हेल्थ से रिलीव होने के बाद रविवार को जब अधिकारी व कर्मचारी नगर निगम में ज्वाइनिंग करने पहुंचे तो वहां कार्यालय के गेट पर ताला लटका मिला। इस पर कर्मचारियों ने रेस्ट हाउस में एकत्रित होकर निगम के अधिकारियों व सरकार के फैसले के खिलाफ रोष जताया। इस दौरान एक्सईएन रणजीत सिंह, एसडीओ राजपाल दहिया, एसडीओ सूबे सिंह, जेई सुरेंद्र सरोहा, हरिओम वर्मा, राजकुमार दहिया, सतपाल योगी, अंकुश मलिक, रामलाल, मुकेश बिड़ा, सूबे सिंह पहलवान, रविकांत, विनोद योगी, सतबीर मंडौरा आदि मौजूद रहे।
पब्लिक हेल्थ ने नगर निगम को शहर की पेयजल और सीवर व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंप दी है। नगर निगम में पब्लिक हेल्थ से आए अधिकारियों व कर्मचारियों को सोमवार को ज्वाइन कराया जाएगा। न ही उनको किसी भी तरह की सूचना दी गई।

- रोहताश बिश्नोई, डिप्टी कमिश्नर, नगर निगम।
पब्लिक हेल्थ से रिलीव हुए अधिकारी व कर्मचारी रविवार को निगम कार्यालय में पहुंचे तो वहां कोई अधिकारी उन्हें ज्वाइन कराने नहीं पहुंचे। इस संबंध में उन्होंने निगम के अधिकारियों को फोन किया तो किसी ने उनका फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद मामले की सूचना चंडीगढ़ हेडक्वार्टर में दे दी है।
- राजपाल सिंह, एसडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed