{"_id":"595d35db4f1c1b5d7e8b45fa","slug":"111499280859-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान के दौरान पिनाना में 200 पौधे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान के दौरान पिनाना में 200 पौधे लगाए
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव पिनाना में बुधवार को पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान 200 पौधे लगाए गए। इस मौके पर एसडीएम निशांत यादव ने पौधारोपण किया और ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बिगड़ रहे पर्यावरण को देखते हुए प्रशासन जिले भर में पौधारोपण करेगा। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे इस मानसून सीजन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लें। इस दौरान गांव के स्टेडियम में नीम, बरगद, पीपल, पिलखन सहित कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर गांव के सरपंच दीपक मलिक, देवेंद्र सूरा, जरनैल मलिक, राजबीर मलिक, विजय मलिक, ऋषि मलिक, प्रवीण मलिक, सोनू शर्मा, धीरज कटारिया, पवन ओहल्याण, साहिल राठी सहित वन विभाग से नरेंद्र सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।