{"_id":"6a918e7bb49ac92da20d232d","slug":"kharkhodas-issues-to-be-raised-in-the-assembly-mla-pawan-sonipat-news-c-197-1-snp1018-159543-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में उठाई जाएंगी खरखौदा की समस्याएं : विधायक पवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में उठाई जाएंगी खरखौदा की समस्याएं : विधायक पवन
Fri, 28 Aug 2026 07:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 28 Aug 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा विधायक मानसून सत्र में उठाएंगे क्षेत्र की समस्याएं
खरखौदा। विधानसभा के मानसून सत्र में खरखौदा विधायक पवन क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को उठाएंगे। इनमें खरखौदा अनाज मंडी के पास बीएसएनएल की जर्जर इमारत को किसान भवन बनाना शामिल है। राठधना स्थित जर्जर उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के रूप में विकसित करने की मांग भी की जाएगी।
विधायक ककरोई से भदाना तक सड़क निर्माण का मुद्दा सदन में रखेंगे। पीपली गांव के ओखली तालाब की सफाई और उसके सुंदरीकरण की मांग भी उठाई जाएगी। वर्ष 2019 से आइएमटी खरखौदा में औद्योगिक प्लॉटों का आवंटन और नीलामी जारी है। अब तक करीब 1875 प्लॉटों की नीलामी हो चुकी है, जिनमें बड़ी और छोटी औद्योगिक इकाइयां शामिल हैं।
आवंटियों से प्लॉट की राशि निर्धारित प्रक्रिया के तहत ली जाती है, देरी होने पर ब्याज भी लगाया जाता है। दूसरी ओर, आइएमटी में सीवरेज, बिजली, सड़क और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्य धीमी गति से चल रहे हैं। आधारभूत ढांचा समय पर तैयार न होने के कारण कई आवंटियों को अपने प्लॉट का वास्तविक कब्जा मिलने में देरी हो रही है। इस विषय को भी विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर हुई विधायक दल की बैठक में भी चर्चा हुई थी। सरकार ने कर्मचारियों की 14 में से 13 मांगों को लिखित रूप में स्वीकार कर लिया है। स्थायी करने की मांग पर 50 वर्ष की आयु वाले कर्मचारियों को लेकर सरकार ने सहमति जताई है। हालांकि, कर्मचारी इससे आगे बढ़कर हाल में भर्ती हुए कर्मचारियों को भी स्थायी करने की मांग कर रहे हैं।
इंसेट
कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित करने का मुद्दा उठेगा
सरकार द्वारा कॉलेज का अधिग्रहण किए जाने के बाद वहां कार्यरत करीब 50-55 कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित करने का मुद्दा उठेगा। कर्मचारियों को स्थायी करने की दिशा में शिक्षा मंत्री से गंभीर चर्चा हो चुकी है। सरकार की ओर से इस संबंध में कार्रवाई प्रक्रिया जारी होने का आश्वासन दिया गया है। यह मुद्दा भी सदन में उठाया जाएगा।