{"_id":"5c895207bdec221470579b09","slug":"101552503303-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी क्विज में प्रियंका, गोल्डी, साक्षी की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटी क्विज में प्रियंका, गोल्डी, साक्षी की टीम विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटी क्विज में प्रियंका, गोल्डी, साक्षी की टीम विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जीवीएम गर्ल्स कालेज में बुधवार को कंप्यूटर साइंस विभाग के संयोजन में आईटी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां बीएससी कंप्यूटर साइंस तथा बीसीसीए की छात्राओं की 19 टीमों ने हिस्सा लिया। पहले स्क्रिनिंग टेस्ट लिया गया, जिसमें सफलता हासिल करने वाली आठ टीमों का चयन किया गया।
चयनित की गई आठ टीमों के लिए चार चक्रों में आईटी क्विज का आयोजन किया गया। पहला राउंड बेसिक कंप्यूटर व दूसरा राउंड कंप्यूटर लेंग्वेज का रहा। तीसरा राउंड विजुअल्स और चौथे राउंड में रैपिड फायर का आयोजन किया गया। अंत में प्रियंका, गोल्डी व साक्षी मलिक की टीम ने प्रथम, आंचल, निधि व नैंसी की टीम को द्वितीय और काजल, काजल रानी व भावना की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में प्राचार्या डॉ. ज्योति जुनेजा व कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष राकेश जुनेजा ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान मीनू गोसाईं, कृति वधवा, प्रीति चुघ, अंशू, सेजल, नेहा अरोड़ा तथा नीरू मनोचा उपस्थित रही।