फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   लूटपाट का एक और आरोपी काबू, बाइक बरामद

लूटपाट का एक और आरोपी काबू, बाइक बरामद

Sun, 03 Sep 2017 11:40 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
लूटपाट का एक और आरोपी काबू, बाइक बरामद
गोहाना। थाना सदर पुलिस ने हथियार के बल नकदी लूटने की घटना के आरोपी गांव जसिया निवासी मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त की बाइक को बरामद किया है। पुलिस इस मामले में नवीन निवासी कान्ही, रोहतक व नीरज जसिया को पहले ही काबू कर लिया था।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी सेठी मलिक ने बताया कि 23 अगस्त को शिवनारायण निवासी गांव दीरातू जिला अजमेर राजस्थान ने थाना सदर गोहाना मे शिकायत दी थी कि नवीन व राजू तथा तीन अज्ञात युवकों ने हथियार के बल पर गांव मुंडलाना के नजदीक उससे 2200 रुपये छीनने के साथ ट्राला भी लूटने का प्रयास किया है। शिवनारायण के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन करने व आरोपियों को पकड़ने के लिए सदर थाना व एसआईटी शाखा गोहाना की संयुक्त टीम बनाई गई थी। टीम ने नवीन को काबू कर लिया था। उससे हथियार बरामद कर लिया है। बाद में नीरज को भी काबू कर लिया गया। अब पुलिस ने मामले में आरोपी मनोज को गिरफ्तार किया है। आरोपी को एएसआई नवींद्र ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त की गई बाइक को बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed