{"_id":"68cc6d9684faf9cd860e8d54","slug":"10106-young-girls-and-62775-married-women-will-get-the-benefit-of-lado-laxmi-yojana-khola-sonipat-news-c-197-1-snp1008-142468-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ 10106 युवतियों और 62775 विवाहित महिलाओं को मिलेगा : खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ 10106 युवतियों और 62775 विवाहित महिलाओं को मिलेगा : खोला
Fri, 19 Sep 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो 16- सोनीपत के पुरखास अड्डा रोड स्थित कार्यालय में लोगों की शिकायत सुनते परिवार पहचान प्र
- फोटो : संगठन
सोनीपत। परिवार पहचान प्राधिकरण के प्रदेश समन्वयक डॉ. सतीश खोला ने बताया कि सोनीपत की 10106 अविवाहित युवतियों और 62775 विवाहित महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ मिलेगा। प्रत्येक वार्ड व गांव स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि कोई भी पात्र योजनाओं से वंचित न हो।
उन्होंने पुरखास अड्डा रोड स्थित मेयर राजीव जैन के कार्यालय में आयोजित शिविर में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसमें 500 से ज्यादा लोगों को लाभ मिला। शिविर का निरीक्षण करने के बाद परिवार पहचान प्राधिकरण के प्रदेश समन्वयक डॉ. सतीश खोला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी की प्राथमिकता है कि हर पात्रों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले।
मेयर राजीव जैन ने कहा कि मेगा शिविर से स्पष्ट हो गया कि सरकार जन-जन तक योजनाओं की पहुंच च प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। महिलाओं ने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना से उन्हें आर्थिक मदद मिलेगी, वह आत्मनिर्भरता की दिशा में और मजबूत कदम उठा पाएंगी। अधिकारियों ने लाभार्थियों को योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
शिविर में निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी, सुरेंद्र मदान, सुरेंद्र नैय्यर, मुनीराम, अतुल जैन के अलावा संजीव वलेचा, त्रिभुवन कौशिक, प्रवीण सैनी, आरती शर्मा, गौरव भोला, राजकुमार शर्मा मौजूद रहे।