{"_id":"69d107e94cdcd527fc09c921","slug":"1000-quintals-of-wheat-arrived-at-the-gannaur-market-but-could-not-be-purchased-due-to-moisture-sonipat-news-c-197-1-snp1003-151895-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गन्नौर मंडी में पहुंचा 1000 क्विंटल गेहूं, नमी होने से नहीं हो सकी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गन्नौर मंडी में पहुंचा 1000 क्विंटल गेहूं, नमी होने से नहीं हो सकी खरीद
Sat, 04 Apr 2026 06:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 04 Apr 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। मार्केट कमेटी के चेयरमैन निशांत छौक्कर ने शनिवार को मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। मंडी में अब तक 1000 क्विंटल गेहूं पहुंच चुका है मगर नमी ज्यादा होने के कारण खरीद नहीं हो पाई है।
उन्होंने मंडी में पेयजल, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। छौक्कर ने कहा कि मंडी में आने वाले किसानों और मजदूरों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेहूं की खरीद प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु रूप से चले।
फसल की खरीद के बाद समय पर उठान सुनिश्चित किया जाए ताकि किसानों को इंतजार न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान को कोई समस्या आती है तो उसका तुरंत समाधान किया जाए।