{"_id":"62990a1ff8dbe516c8178b86","slug":"10-thousand-200-rupees-cheated-in-the-name-of-booking-a-room-in-shri-vaishno-devi-temple-premises-sonipat-news-rtk648470845","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री वैष्णो देवी मंदिर परिसर में कमरा बुक कराने के नाम पर 10 हजार 200 रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री वैष्णो देवी मंदिर परिसर में कमरा बुक कराने के नाम पर 10 हजार 200 रुपये ठगे
विज्ञापन
गांव बारोटा के पास स्थित ट्यूलिप ग्रांड सिटी में रहने वाले युवक को श्री वैष्णो देवी मंदिर परिसर में कमरा बुक करने का झांसा देकर 10 हजार 200 रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने श्री माता वैष्णो श्राइन बोर्ड के पेज पर जाकर ऑनलाइन क्लिक किया था। जिसके बाद उनके साथ धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ट्यूलिप ग्रांड सिटी में रहने वाले निखिल तिवारी ने बताया कि उसने परिवार सहित पूजा के लिए माता वैष्णो देवी, कटरा जाने का कार्यक्रम बनाया था। इसके लिए उसने 23 मई को श्री माता वैष्णो श्राइन बोर्ड के पेज पर जाकर ऑनलाइन क्लिक किया था। वहां पर उसे कमरा या शयनशाला की बुकिंग के लिए विकल्प दिखाई दिया। जिस पर उसने क्लिक कर दिया था। बाद में उसे मैसेज मिला था। जिसमें श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के नाम से कटरा स्थित एक बैंक खाता में 5040 रुपये जमा कराने को लिखा गया था। यह उसे शुरुआती जांच में प्रमाणित लग रहा था। उसमें एक मोबाइल नंबर भी था। उसने उस खाता नंबर में पैसे ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद एक मोबाइल नंबर से उसके पास कॉल आई। उसने अपना नाम जयप्रकाश ज्ञानदेव शिंदे बताया। उसने कहा कि कमरा बुकिंग के लिए 5160 रुपये जमा कराने होंगे। उसने कहा कि आपके द्वारा भेजे गए 5040 रुपये उन्हें नहीं मिले हैं। जबकि वह राशि उसके खाते से कट चुकी थी। उसके बाद भी उसने 5160 रुपये और जमा करा दिए। उसके बाद भी उसका कमरा बुक नहीं हो सका। तब उसे ठगी का पता लगा। जिस पर उसने पुलिस को अवगत कराया। कुंडली थाना की बारोटा चौकी पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि उसके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर व बैंक खाता की जानकारी लेकर गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।