फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   10 players of Haryana won medals in Asian Wrestling Championship

हरियाणा: एशियन कुश्ती प्रतियोगिता में छाए म्हारे पहलवान, जीते 10 पदक

Sat, 25 Jun 2022 11:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 25 Jun 2022 11:35 PM IST
सार

किर्गिस्तान के बिश्केक में चल रही अंडर-23 एशियन कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दम दिखाया है। देश के 12 पहलवानों ने पदक जीत देश का मान बढ़ाया है, जिनमें 10 पहलवान हरियाणा के हैं।

विज्ञापन
10 players of Haryana won medals in Asian Wrestling Championship
एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता सुनील कुमार पदक दिखाते। स्वर्ण पदक जीतने वाले पहलवान नीरज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किर्गिस्तान के बिश्केक में खेली जा रही अंडर-23 एशियन कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा के पहलवान छाए रहे। प्रतियोगिता में शुक्रवार देर शाम तक देश के 12 पहलवानों ने पदक जीत देश का मान बढ़ाया। पदक विजेता 12 पहलवानों में सोनीपत के छह पहलवान सहित 10 पहलवान हरियाणा के हैं। 

विज्ञापन


भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने बताया कि बिश्केक शहर में अंडर-23 एशियन कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हुई है। शुक्रवार को शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले ही दिन देर शाम तक देश के 12 पहलवानों ने विभिन्न भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। इनमें से सोनीपत के छह पहलवानों सहित प्रदेश के 10 पहलवान शामिल हैं।
विज्ञापन


विनोद तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता में 205 अंकों के साथ किर्गिस्तान पहले स्थान है। जबकि देश के पहलवानों ने प्रतियोगिता में 160 अंक बटोरते हुए ओवरऑल दूसरा स्थान हासिल किया है। कजाखस्तान ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीको रोमन स्पर्धा के पुरुष वर्ग में सोनीपत के गांव जुआं अखाड़े के पहलवान नीरज ने 63 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक, सोनीपत के गांव डबरपुर के सुनील मलिक ने 87 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक, सोनीपत के गांव नसीरपुर के रोहित दहिया ने 82 किलो भारवर्ग में रजत पदक, सोनीपत के गांव कासंडी के साजन सिंह ने 77 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक, सोनीपत के गांव बुसाना के प्रवेश ने 130 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक, रोहतक के दीपांशु ने 97 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक व उत्तर प्रदेश के गौरव ने 67 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक जीता।  


महिला वर्ग में रोहतक की मानसी ने 59 किलो भारवर्ग में स्वर्ण, हिसार की ज्योति ने रजत, फतेहाबाद की आरजू ने रजत, उत्तर प्रदेश की नीलम ने 50 किलो भारवर्ग में रजत, सोनीपत के युद्धवीर अखाड़े की बिपाशा ने 76 किलो भारवर्ग में रजत पदक जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed