फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   10 masked men attacked a player going to play Kabaddi with sticks

Sonipat News: कबड्डी खेलने जा रहे खिलाड़ी पर 10 नकाबपोशों ने डंडों से किया हमला

Wed, 07 Feb 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 07 Feb 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
10 masked men attacked a player going to play Kabaddi with sticks
फोटो 26. सोनीपत के खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन कबड्डी खिलाड़ी अमन। स्रोत: पाठक
गन्नौर(सोनीपत)। गांव खुबडू के पास बाइक सवार 10 नकाबपोश युवकों ने कबड्डी खिलाड़ी पर डंडों से हमला कर दिया। युवक तीन अलग-अलग बाइक पर सवार होकर आए थे। घायल खिलाड़ी को खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव माजरी निवासी अमन कुमार ने शिकायत में बताया कि वह सोमवार शाम 4.15 बजे धनखड़ स्पोर्ट्स अकादमी में कबड्डी खेलने के लिए जा रहे थे। वह जब खुबडू गांव के पास पहुंचा तो सामने से 10 नकाबपोश तीन बाइक पर सवार होकर आए और उनकी मोटरसाइकिल को रुकवा लिया। अमन ने बताया कि सभी अपने मुंह कपड़ों से ढके हुए थे, जिस वजह से वह उन्हें पहचान नहीं पाए। इसके बाद सभी ने मिल कर उन पर डंडों से हमला कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देख सभी हमलावर उन्हें धमकी देकर बाइक समेत भाग गए। अमन ने इसकी सूचना अपने परिवार और पुलिस को दी। इसके बाद परिजन ने उन्हें खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन

गन्नौर थाने जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र ने बताया कि शिकायत मिली थी कि माजरी गांव निवासी अमन के साथ कुछ लोगों ने पिटाई की है। एमएलआर रिपोर्ट के अनुसार अमन को पांच जगहों पर चोटें लगी हैं। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed