फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   10 kilometer road will become model: Municipal Minister

दस किलोमीटर की सड़क मॉडल बनेगी : निकाय मंत्री

Wed, 26 Apr 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 26 Apr 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
10 kilometer road will become model: Municipal Minister
पत्रकारों से बातचीत करते कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, साथ हैं सांसद रमेश कौशिक व विधायक मोहनल
सोनीपत। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने प्रोजेक्टर के माध्यम से हिसार शहर में हुए कुछ कार्यों की वीडियो जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को दिखाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सभी शहरों में 10 किलोमीटर की सड़क को मॉडल सड़क के रूप में तैयार करें।
विज्ञापन

स्थानीय शहरी निकाय मंत्री मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय परिसर स्थित डीआरडीए हॉल में नगर दर्शन पोर्टल, स्वामित्व योजना, स्वच्छता अभियान, प्रॉपर्टी आईडी सहित अन्य योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने शहर की बनाई जाने वाली मॉडल सड़क का सुंदर डिवाइडर, पौधे, लाइट, पैदल चलने वालों के लिए रास्ता, नालियां व अतिक्रमण मुक्त सड़क आदि कुछ जरूरी सुविधाएं होने की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शहर के लिए 10 किलोमीटर सड़क का एक ऐसा पायलट प्रोजेक्ट बनाकर तैयार करें जो हर तरह से आधुनिक और सुविधाजनक हो।
विज्ञापन

स्वामित्व योजना की समीक्षा की

मंत्री ने स्वामित्व योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र में नगरपालिका की ऐसी दुकानों पर जो व्यक्ति 20 साल से काबिज है, को मालिकाना हक देने के लिए प्रभावी ढंग से काम किया जाए, ताकि सरकार के नियमानुसार जरूरी औपचारिकता पूरी करते हुए मालिकाना हक प्रदान किया जाए। नगर दर्शन पोर्टल की समीक्षा करते हुए कहा कि नागरिकों को अपने क्षेत्र की गली बनवाने, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य जरूरी सुविधाएं निर्बाध रूप से मिल सके, इसके लिए कोई भी नागरिक पोर्टल पर अपनी समस्या अपलोड कर सकता है। निर्वाचित प्रतिनिधि अपनी संस्तुति देगा। जिस पर विभाग शीघ्र कार्यवाही करेगा। डॉ. कमल गुप्ता ने संबंधित नपा सचिव और ईओ से शहरों की सफाई व्यवस्था की बारी-बारी से जानकारी लेते हुए सफाई कार्य में लगी मैन पावर और क्षेत्र के हिसाब से संसाधनों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की समीक्षा करते हुए शहरों के सुंदरीकरण पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर और विधायक ने सौंपे ज्ञापन
विधायक सुरेंद्र पंवार ने शहरी स्थानीय एवं निकाय मंत्री को मांगपत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने नगर निगम सोनीपत की दर्शाई गई अवैध कॉलोनियों को वैध करने और धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं को कलेक्टर रेट पर जमीन मुहैया करवाने की मांग की है। वहीं मेयर निखिल मदान ने गढ़ी घसीटा व अन्य कॉलोनियों में कई वर्षों से रह रहे लोगों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक देने, निगम कार्यालय में मुख्य अभियंता के खाली पद भरने, कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति करने, शहर के बेहतर पानी आपूर्ति के लिए जाजल में तीन रेनीवाल का निर्माण करने की मांग की। इस दौरान सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहनलाल बड़ौली, निर्मल चौधरी, सुरेंद्र पंवार, मेयर निखिल मदान, उपायुक्त ललित सिवाच, नगर निगम आयुक्त विश्राम मीणा, अंबाला नगर निगम आयुक्त अंजू चौधरी, अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा, नगरपालिका गन्नौर के चेयरमैन अरुण त्यागी, नगरपालिका कुंडली की चेयरपर्सन शिमला देवी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed