{"_id":"67253f44ba1f9e27390aed84","slug":"10-and-a-half-thousand-new-cards-reached-roadways-depot-distribution-will-happen-soon-sonipat-news-c-197-1-snp1002-127011-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रोडवेज डिपो में पहुंचे साढ़े 10 हजार नए कार्ड, जल्द होगा वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रोडवेज डिपो में पहुंचे साढ़े 10 हजार नए कार्ड, जल्द होगा वितरण
Sat, 02 Nov 2024 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी हैप्पी कार्ड योजना एक बार फिर पटरी पर लौटने लगी है। रोडवेज डिपो में करीब साढ़े 10 हजार हैप्पी कार्ड पहुंचे हैं, जिनके वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि पात्र उपभोक्ताओं को फोन पर कार्ड पहुंचने की सूचना दी जा रही है, ताकि वह बस अड्डे पर पहुंचकर अपना हैप्पी कार्ड प्राप्त कर सरकार की रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की योजना का लाभ उठा सकें। अब तक करीब 40 हजार से अधिक हैप्पी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।
प्रदेश सरकार ने अंत्योदय परिवारों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी कार्ड) योजना लागू की है। इसके अंतर्गत पात्र उपभोक्ता रोडवेज बसों में सालाना एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क सफर कर सकते हैं। इस योजना का लाभ केवल ऐसे उपभोक्ता ही उठा सकते हैं, जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये या इससे कम है। इसके लिए उपभोक्ता को आवेदन करना होता है, हैप्पी कार्ड प्राप्त करने के लिए उसे 50 रुपये शुल्क वहन करना होता है। विधानसभा चुनाव को लेकर दो महीने से यह योजना बंद थी, जिस कारण पात्र उपभोक्ता इसका लाभ नहीं उठा पा रहे थे, अब एक बार फिर नए हैप्पी कार्ड बनकर सोनीपत डिपो में पहुंच गए हैं, जिनका वितरण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
अवकाश के दिन भी खुलेंगे काउंटर
हैप्पी कार्ड लेने के लिए बस अड्डे पर पहुंचने वाले उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। वहीं बस अड्डे पर कई काउंटर भी खोले गए हैं, जिससे उपभोक्ताओं को कार्ड लेने के लिए ज्यादा जद्दोजहद नहीं करनी पड़े। लाभार्थियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से अवकाश के दिन भी काउंटर खोलने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत शनिवार व रविवार को भी काउंटर खोले जाएंगे, पात्र व्यक्ति सुबह से शाम तक किसी भी समय आकर अपने कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
वर्जन
-रोडवेज डिपो में करीब साढ़े 10 हजार हैप्पी कार्ड पहुंचे हैं, जिनका वितरण किया जा रहा है। इसके लिए पात्र लोगों के पास फोन किया जा रहा है। जिनसे फोन पर संपर्क नहीं हो रहा, उनसे अन्य माध्यमों से संपर्क किया जा रहा है। अवकाश के दिन भी काउंटर खोले जा रहे हैं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।-सुरेंद्र दुग्गल, एसएस, रोडवेज डिपो, सोनीपत