{"_id":"5e1deb248ebc3e4ae16daeee","slug":"1-year-ban-on-8-including-4-woman-wrestlers-from-haryana-sonipat-news-rtk5372532129","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय कुश्ती संघ ने दिखाई सख्ती, हरियाणा की चार महिला पहलवानों समेत आठ पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय कुश्ती संघ ने दिखाई सख्ती, हरियाणा की चार महिला पहलवानों समेत आठ पर प्रतिबंध
Wed, 15 Jan 2020 10:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कैंप से गायब होने वाली महिला पहलवानों पर भारतीय कुश्ती संघ ने सख्ती दिखाई है। ट्रायल के बाद से नेशनल कैंप से गायब होने वाली 4 हरियाणवी समेत आठ महिला पहलवानों पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया है। यह महिला पहलवान एक साल तक कुश्ती की किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगी।
प्रतिबंध के आदेश भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण ने जारी किए हैं। भारतीय कुश्ती संघ ने पिछले साल सख्त आदेश जारी कर दिए थे कि नेशनल कैंप से गायब रहने वाले पहलवानों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि नेशनल कैंप से पहलवानों के गायब रहने से इसका असर उस भार वर्ग के दूसरे पहलवानों पर पड़ता है और उनकी प्रैक्टिस नहीं हो पाती है। इस तरह नेशनल कैंप लगाने का कोई फायदा नहीं होता है।
इसके बावजूद साऊथ एशियन गेम्स की पदक विजेता हरियाणा की रहने वाली निक्की, सुमन, रौनक, अंकुश के अलावा राजस्थान की शीतल तोमर, महाराष्ट्र की रेशमा माने व दिल्ली की सुषमा शौकीन, बंटी नेशनल कैंप से ट्रायल के बाद गायब हो गईं। इसलिए उन पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है।