फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   1.20 lakhs defrauded in the name of selling cars on olx as military

फौजी बताकर ओएलएक्स पर कार बेचने के नाम पर ठगे 1.20 लाख रुपये

Thu, 06 Feb 2020 09:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
1.20 lakhs defrauded in the name of selling cars on olx as military
गोहाना। ओएलएक्स पर कार बेचने के नाम पर खुद को सेना का जवान बता एक व्यक्ति से 1.20 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। व्यक्ति ने ओएलएक्स पर कार देखकर उसे खरीदने के लिए ठग से संपर्क किया था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसे झांसे में लेकर अलग-अलग दो ठगों के पेटीएम से नकदी डलवाई। बाद में उसे न तो गाड़ी मिली और न उसके पैसे वापस मिले। ठगी करने वाले ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। सिटी थाना गोहाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के पुराना बस स्टैंड के पास संतनगर के रहने वाले महासिंह ने पुलिस को बताया कि उसने ओएलएक्स एक पर पुरानी गाड़ी देखी थी। आई-20 गाड़ी को देखकर उसने एप के जरिए गाड़ी मालिक से बात की। उसने दो लोगों से बात की थी। उन्होंने अपनी पहचान गगन के रूप में दी। उन्होंने खुद को सेना में बताया और कहा कि वह दिल्ली कैंट में रहता है। उसने कहा कि उसका तबादला जम्मू हो गया है। जिसके चलते यह कार वह बेचकर जाना चाहता है। जिस पर वह उसकी बातों में आ गया। उसने आई-20 कार का सौदा 1.20 लाख रुपये में कर लिया। उसने अपना पेटीएम नंबर दिया और 5100 रुपये पेटीएम खाते मेें डलवा लिए। बाद में किसी मंजीत ने फोन किया। उसने कहा कि गगन जा चुका है। अब कार की डिलीवरी वह करेगा। उसे कैंट से कार को बाहर लाने के लिए उससे कार के बीमा के नाम पर 13550 रुपये, जीएसटी के नाम पर 21600 रुपये और 26000 रुपये अलग से मंगवा लिए। उसने वह राशि भी उसके पास डाल दी। आरोपी ने अपना पहचान पत्र भी उसके पास डालकर कहा था कि किसी तरह घबराने की बात नहीं हैं। जिस पर वह उसके झांसे में आ गया। महासिंह का आरोप है कि बाद में आरोपी ने कहा कि बाकी के 54000 रुपये भी भेज दो, जिससे वह कार को उसके पास भेज सके। महासिंह ने वह राशि भी उसके पास डाल दी। जब उसने फिर से कार भिजवाने को कहा तो आरोपी ने कहा कि उसने पैसे भेजने में देरी कर दी है। इसके चलते उसे 31000 रुपये पेनाल्टी देनी होगी। महासिंह ने पैसे भेजने से मना कर दिया। इस पर आरोपी उन्हें ही धमकी देने लगा। उसने पैसे देने व गाड़ी भेजने से मना कर दिया। महासिंह का आरोप है कि उसके साथ धोखाधड़ी कर नकदी ऐंठी गई है। पुलिस ने व्यक्ति के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डेढ़ माह में इस तरह ठगी का तीसरा मामला
सोनीपत में डेढ़ माह में ओएलएक्स पर कार बेचने के नाम पर ठगी का तीसरा मामला सामने आया है। इससे पहले गांव बड़वासनी निवासी सन्नी ने 25 दिसंबर, 2019 को पुलिस को शिकायत दी थी कि ओलेक्स पर कार बेचने के नाम पर उससे 2.55 लाख रुपये ठगे गए हैं। उसने गुलबीर सिंह निवासी बसंत विहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में 13 जनवरी को मूलरूप से पंजाब के पठानकोट स्थित प्रेम नगर फिलहाल चिंतपूर्णी कालोनी की रहने वाली कृषा सैनी से ओलेक्स पर कार बेचने के नाम पर खुद को फौजी बताने वाले सुरेश नाथ ने 50590 रुपये की नकदी ऐंठ ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना में कार्यरत बताकर करते हैं ठगी
ओएलएक्स पर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसमें भी खुद को सेना का कर्मी बताकर ठगी का मामले सबसे अधिक सामने आ रहे हैं। इसमें ठग लोगों का विश्वास जीतने के लिए खुद को फौजी बता देता है। वह ओएलएक्स पर भी सेना की वर्दी में फोटो या कोई लोगो लगा देता है। वह जो व्हाट्सएप नंबर देता है उस पर फौज का कोई लोगो होता है। जिससे लोग आसानी से उनके झांसे में आ जाते हैं। इतना ही लोगों को फंसाने के लिए किसी अच्छी गाड़ी का फोटो अपलोड किया जाता है और उसकी कीमत भी काफी कम रखी जाती है। जिससे लोग उनके झांसे में आ जाते हैं।

--
ओएलएक्स पर गाड़ी खरीदने के नाम पर व्यक्ति से 1.20 लाख रुपये की ठगी किए जाने की शिकायत मिली थी। व्यक्ति के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
-महेश, जांच अधिकारी, थाना सिटी गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed